गोमती नदी का रिवर फ्रंट दीपावली तक तैयार हो जाएगा। इसके लिए एलडीए ने अपनी समय सीमा तय कर ली है।
प्राधिकरण की दीप पर्व पर यहां आतिशबाजी और भव्य आरती की योजना है। इसके लिए एलडीए गोमती नदी के दोनों तटों को लामार्ट बंधे से लेकर कुड़ियाघाट तक विकसित करेगा।
3 of 6
लामार्ट के पास एलडीए का बैरियर
- फोटो : amar ujala
एलडीए के वीसी प्रभु एन सिंह की देखरेख में प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम रिवरफ्रंट पर काम कर रही है। कैंप कार्यालय के लामार्ट बंधे के पास होेने की वजह से पूरे इलाके को विकसित करने का काम तेजी से हो रहा है।
12.82 लाख वर्गमी तक होगा विकास
वीसी के मुताबिक एलडीए को मिले लैंडस्केपिंग और दूसरे हॉर्टिकल्चर के काम में हमें करीब 12.82 लाख वर्गमी क्षेत्र दोनों तट पर विकसित करना है। इसके लिए इस साल करीब 27 करोड़ रुपये एलडीए को खर्च करने हैं। यह बजट एलडीए को सिंचाई विभाग से दिया जाना है।
गोल्फकार्ट चलाने की भी योजना
एलडीए के उद्यान अधिकारी एसपी शिशोदिया का कहना है कि करीब सात किमी में पूरा रिवरफ्रंट फैला हुआ है। ऐसे में पूरे रिवरफ्रंट को घूमना पैदल संभव नहीं है। ऐसे में हमारी योजना है कि यहां गोल्फ कार्ट या बैटरी से चलने वाले दूसरे वाहन चलाने की सुविधा दी जाए।