{"_id":"5fd1ad768ebc3e40ca672300","slug":"reservation-started-waiting-in-mumbai-trains-for-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के लिए मुंबई की ट्रेनों में अभी से वेटिंग, इस एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 14 से शुरू होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए मुंबई की ट्रेनों में अभी से वेटिंग, इस एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 14 से शुरू होगा सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली को भले ही अभी समय हो। पर, मुंबई से आने व जाने वाले यात्रियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। मुंबई की गाड़ियों में वेटिंग चल रही है। हालांकि, यह स्लीपर में ही है। वहीं, दिल्ली की गाड़ियों में अभी सीटें खाली हैं।अगले साल 28 मार्च को होली है। ऐसे में एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड यानी 120 की मियाद खुलते ही यात्रियों ने टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं।
2 of 5
- फोटो : Shutterstock
24 मार्च को पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में वेटिंग है। वहीं, अगले तीन दिन तक वेटिंग का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है जबकि थर्ड एसी में अभी सीटें खाली हैं। ऐसे ही एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (02542) के स्लीपर क्लास में वेटिंग है। थर्ड व सेकंड एसी में अभी सीटें खाली हैं।
3 of 5
- फोटो : Social media
लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ एसी स्पेशल में 20 मार्च से अगले एक हफ्ते तक थर्ड एसी में 503 सीट खाली चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नौचंदी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी
प्रयागराज से लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के पहले से बंद चल रही प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस फिर शुरू होने जा रही है। ट्रेन 14 दिसंबर से सहारनपुर और 15 को प्रयागराज संगम से शुरू होगी। अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में नौंचदी एक्सप्रेस चलेगी। नई समय सारिणी के हिसाब से नौचंदी अब एक घंटे पहले ही सहारनपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रयागराज (04511) संगम स्टेशन से शाम 5.20 बजे रवाना होगी। जो रात 10.05-10.15 बजे लखनऊ एवं सुबह 7.45-7.50 बजे मेरठ सिटी एवं 10.50 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी। पहले यह गाड़ी सुबह 11.50 बजे सहारनपुर पहुंचती थी। इसी तरह ट्रेन (04512) सहारनपुर से शाम पांच बजे रवाना होगी। पहले इसकी रवानगी शाम 4.50 बजे होती थी। यह गाड़ी सुबह 10 बजे प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।