Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security agency operator abducts and beats three guards, four arrested

Lucknow News: सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने तीन गार्डों को अगवा कर पीटा, चार गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Security agency operator abducts and beats three guards, four arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। महानगर की गीता कुंज कॉलोनी में शुक्रवार रात नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक ने तीन साथियों के साथ मिलकर एक सिक्योरिटी गार्ड का अपहरण कर लिया। इसके बाद दो अन्य गार्डों को भी अगवा कर लिया। तीनों को जानकीपुरम स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा गया। महानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार सुबह कार सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीनों गार्डों को सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन

गीता कुंज कॉलोनी निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी गई दी तहरीर में बताया कि कॉलोनी में अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी आशीष सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। शुक्रवार रात उनका कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि करीब 10 बजे कार सवार चार लोग उन्हें पीटते हुए जबरन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, इंस्पेक्टर महानगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फुटेज और साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गईं। शनिवार सुबह करीब 8:22 बजे पुलिस ने रामराम बैंक चौराहे के पास घेराबंदी कर कार सवार चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक बहराइच के जरवल निवासी राहुल कुमार वर्मा, कैसरगंज निवासी दीपक वर्मा, एजेंसी के सुपरवाइजर सीतापुर के महमूदाबाद निवासी विश्वनाथ सिंह और हरगांव निवासी देशराज के रूप में हुई। राहुल दीपक का ममेरा भाई है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस जानकीपुरम में आइकॉन अस्पताल के पास लक्ष्मण मंडपम स्थित फ्लैट पहुंची। वहां आशीष के अलावा सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र कुमार मिश्रा और भूपेंद्र शुक्ला भी बंधक मिले। पुलिस ने तीनों को मुक्त करा लिया।
कर्मचारियों में दहशत फैलाने के लिए रची थी साजिश
पुलिस के मुताबिक, राहुल की एजेंसी में पहले तेज बहादुर सिक्योरिटी गार्ड और प्रवीण कुमार सुपरवाइजर थे। 20 नवंबर को लेनदेन को लेकर दोनों का राहुल से कार्यालय और घर पर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रवीण दूसरी सिक्योरिटी कंपनी में काम करने लगा। एडीसीपी ने बताया कि राहुल दोनों को सबक सिखाना चाहता था। साथ ही अपनी एजेंसी के कर्मचारियों में डर पैदा करने के लिए उसने साथियों के साथ अपहरण की साजिश रची। इसमें उसका साथ गिरफ्तार अन्य आरोपियों ने भी दिया।

पूर्व गार्ड और सुपरवाइजर के नहीं मिलने पर तीन गार्डों को उठाया
आरोपियों का इरादा तेज बहादुर और प्रवीण को तलाशने का था। इसी दौरान आशीष ड्यूटी करते मिल गए। आरोपियों ने आशीष को भी सबक सिखाने और तेज बहादुर व प्रवीण के बारे में पूछताछ करने के लिए मारपीट कर उन्हें अगवा कर लिया। इसके बाद उसी रात सुरेंद्र और भूपेंद्र को भी उठा लिया गया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। राहुल की एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed