यूजीसी नेट 2018 के लिए ऑनलाइन रजिश्ट्रेशन पांच मार्च से शुरू हो गया है। पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके या फिर पीजी फाइल ईयर के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख आगे की स्लाइड में देखें।
एकेडेमिक में भविष्य संवारने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए ये सुनहरा मौका है। पांच मार्च से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक माह तक चलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है, जबकि ऑनलाइन पेमेंट 6 अप्रैल तक किया जा सकता है।
बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा आठ जुलाई दिन रविवार को होनी है। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप का रास्ता खुल जाएगा।
इस बार अच्छी बात ये है कि नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा रही है। मतलब जुलाई के बाद दिसंबर में अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। पेपर ऑब्जेक्टिव ही आएगा, जिससे परीक्षार्थियों को काफी राहत रहेगी।
ये है परीक्षा फीस
जनरल कैंडिडेट के लिए परीक्षा शुरल्क 1000 रुपये है। वहीं, ओबीसी के लिए 500 और पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये फीस है।