फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें, सोशल साइट पर गालियां देने वालों के बारे में क्या बोले रवीश कुमार

Wed, 27 Jul 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jul 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
 ravish kumar visits lucknow
र‌वीश कुमार - फोटो : amar ujala
रवीश कुमार मंगलवार को लखनऊ में थे। यहां उन्होंने लोगों से काफी बातचीत की। उन्होंने कहा, वोट देना ही जनता का इकलौता लोकतांत्रिक कर्तव्य और अधिकार नहीं है। याद कीजिए पिछली बार आप किसी धरना या प्रदर्शन में कब शामिल हुए थे? यह भी लोकतांत्रिक दायित्वों में से एक है। इसका उपयोग करने से पीछे नहीं रहना चाहिए। 
 ravish kumar visits lucknow
रवीश कुमार - फोटो : amar ujala
लेकिन सरकार और कुछ मीडिया हाउस इन धरनों की कवरेज के बजाय, उनकी वजह से ट्रैफिक जाम को ज्यादा तवज्जो देते हैं। वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवीश कुमार ने डॉ. अब्दुल कलाम मेमोरियल कार्यक्रम में यह बातें कहीं। 
 ravish kumar visits lucknow
रवीश कुमार - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, इस समय लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करने वालों से नफरत करना सिखाया जा रहा है। रवीश ने कहा, कुछ टीवी चैनल और मीडिया समूह हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा खड़ा करके जनता के बीच द्वेष फैला रहे हैं ताकि लोग असली मुद्दों पर सवाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ravish kumar visits lucknow
रवीश कुमार - फोटो : amar ujala
ट्वीटर पर घटिया भाषा और गालियां देने के चलन पर रवीश ने कहा, यह दरअसल कुछ नेताओं द्वारा पैसे देकर फैलाया जा रहा उन्माद है। ये हाइटेक गुंडे हैं जिन्हें नए समय के हाइटेक बाहुबली नेताओं ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
 ravish kumar visits lucknow
रवीश कुमार - फोटो : amar ujala
सड़क की गुंडई सोशल मीडिया पर पहुंच गई है। संवेदनशील व्यक्ति इस माहौल को चुपचाप नहीं सह सकता। वह प्रतिक्रिया जरूर देगा। टीवी चैनलों और अखबार में किसानों की खबरें न हों तो किसानों को इन्हें देखना-पढ़ना बंद कर देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed