बारिश ने लखनऊ वालों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन सब्जियों की कीमतों में ‘आग’ लगा दी। खुदरा बाजार में अधिकतर सब्जियों के दाम दोगुना हो गए हैं।
बारिश ने सब्जियों की कीमतों में लगाई 'आग', दोगुने हुए दाम, यहां देखें कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 रुपये किलो बिकने वाली तोरई व लौकी 30 रुपये किलो तक हो चुकी है। सबसे ज्यादा दाम लहसुन के बढ़े हैं। दुकानदारों को अंदेशा है कि सब्जियों की कीमत अभी और बढ़ेगी।
डालीगंज सब्जी मंडी के रामपाल ने बताया कि हफ्ते भर पहले लौकी, तोरई 10 से 15 रुपये किलो तक बेच रहे थे। बारिश के बाद थोक मंडी में आवक घटी तो खुदरा रेट 20 से 25 रुपये पहुंच गए। डालीगंज सब्जी मंडी में पत्रकारपुरम एवं एचएएल मंडी से सस्ती सब्जियां हैं।
पत्रकारपुरम मंडी में तोरई व लौकी 25 से 30 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। उधर, एचएएल मंडी के अशरफ ने बताया अब तक जो लहसुन 80 रुपये किलो बेच रहे थे, 200 रुपये किलो हो चुका है। बताया कि खेतों में पानी भरने से हरी सब्जियों के खराब होने से कीमतें बढ़ने लगी हैं।
सब्जी 6 जुलाई 14 जुलाई
लौकी 10-15 20-30
कद्दू 10-15 20-25
तोरई 15-20 20-30
भिंडी 20-25 30-35
शिमला मिर्च 40-50 70-80
प्याज 15-20 25-30
लहसुन 60-80 160-200