फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरी सब्जियों के दाम चढ़े, भिंडी-तोरई डेढ़ गुनी महंगी, हरा धनिया पहुंचा 200 रुपये किलो

Mon, 29 Jun 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Jun 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
rate of green vegetables hiked In lucknow
मानसूनी बारिश अभी ठीक से शुरू नहीं हुई है और इधर सब्जियों के भाव चढ़ने लगे हैं। ज्यादातर हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं, जबकि हरी धनिया तो दोगुने महंगे रेट पर बिकने लगी है। इससे कोरोना काल में हरी सब्जियों का सेवन कर इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश में लगे लखनऊवासियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।  

 
rate of green vegetables hiked In lucknow
भूतनाथ मंडी में सब्जी बिक्रेता अलाउद्दीन राइन ने बताया कि 15 दिनों पहले 100 रुपये किलो बिकने वाली हरी धनिया इस समय 200 रुपये किलो बिक रही है। वहीं टेढ़ी पुलिया से सब्जियों की होम डिलीवरी करने वाले विजय अग्रवाल ने बताया कि 60 से 80 रुपये किलो बिकने वाला शिमला मिर्च 100 रुपये किलो तो टमाटर 60 रुपये किलो बिक रहा है।



 
rate of green vegetables hiked In lucknow
जानकीपुरम सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लौट रहीं विनीता ने बताया कि भिंडी व तोरई के दाम में 10 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। ये दोनों सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो मिल रही हैं। लौकी भी 10 से 20 रुपये किलो हो गई है। प्याज व लहसुन के थोक के दामों में दो-चार रुपये का अंतर आया है, हालांकि फुटकर बाजार में अभी इनके दाम स्थिर बने हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rate of green vegetables hiked In lucknow
दुबग्गा सब्जीमंडी में थोक कीमतों में उछाल 
दुबग्गा नवीन सब्जी व फल मंडी के अध्यक्ष मयंक उर्फ लाला यादव ने बताया कि भिंडी थोक में तीन से चार रुपये किलो बिक रही थी, जो रविवार को 12 रुपये किलो बिकी। तोरई भी तीन से चार रुपये किलो थी, जो 14-15 रुपये किलो हो गई। बैंगन 7-8 रुपये से 18 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन
rate of green vegetables hiked In lucknow
- फोटो : Pixabay
कद्दू व लौकी के दाम दो-तीन रुपये किलो थे, जो 10 रुपये किलो तक हो गए। जो धनिया 39-40 रुपये किलो थी, उसमें जबर्दस्त तेजी आई और कीमत 80-100 रुपये किलो हो गई। दुबग्गा मंडी में प्याज व लहसुन कारोबारी मो. आजाद ने बताया कि प्याज 9-10 रुपये किलो था, जो 12-15 हो गया, जबकि लहसुन 60 से 70 रुपये किलो था, जो 80-100 हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed