चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...
राजधानी पुलिस की संवेदनहीनता का एक और नजारा आज हजरतगंज में देखने को मिला। यहां अंबेडकरनगर की रहने वाली रेप पीड़िता एक गर्भवती युवती इंसाफ की आवाज बुलंद करने राजधानी आई।
चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...
शनिवार सुबह वह धरना देने को हजरतगंज चौराहे पर गांधी प्रतिमा के पास बैठ गई। उसके पास न तो खाने को कुछ था और न ही पीने को पानी। उस पर आग बरसाता मौसम। युवती के होठ सूखने लगे, हालत बिगड़ने लगी। दोपहर के डेढ़ बजते-बजते उसकी हिम्मत जवाब दे गई और बेसुध होकर वह बापू प्रतिमा के चरणों में गिर पड़ी।
चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...
यह देख वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। मॉडर्न कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों ने हजरतगंज पुलिस व महिला थाना को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। इस बीच वहां भीड़ लग गई। पौन घंटे तक युवती बेहोश पड़ी रही। करीब पौने तीन बजे एक महिला सिपाही आई तब युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...
अंबेडकरनगर निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती जिसे दो माह का गर्भ है। उसने होश में आने पर बताया कि युवती ने बताया कि गांव के तीन युवकों ने पिछले साल 20 जुलाई को उसका अपहरण कर लिया था,तब वह नाबालिग थी।
चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...
उसे बंधक बनाकर तीनों कई महीने तक रेप करते रहे। कई बार युवती का गर्भपात कराया गया। बाद में तीनों में से एक ने उससे शादी कर ली।वह उसे अपने घर लेकर भी गया लेकिन कुछ दिन बाद छोड़कर भाग गया। इसके बाद उस युवक के पिता ने युवती को भी घर से भगा दिया।