{"_id":"6a9f75c0c8199ce37d0132c8","slug":"ram-mandir-donation-scam-entire-system-has-changed-following-theft-of-offerings-at-the-ram-mandir-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चंदा चोरी: बदली सारी व्यवस्था, गणनास्थल से बैंक तक कैमरों का पहरा; नकदी का हिसाब अब पूरी तरह डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चंदा चोरी: बदली सारी व्यवस्था, गणनास्थल से बैंक तक कैमरों का पहरा; नकदी का हिसाब अब पूरी तरह डिजिटल
Tue, 08 Sep 2026 08:15 AM IST
Sharukh Khan
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:15 AM IST
सार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद पूरी व्यवस्था बदल गई है। पहली बार सीईओ की नियुक्ति के साथ गणनास्थल से बैंक तक कैमरों का पहरा है। नकदी बैंक तक ले जाने का रिकॉर्ड दर्ज होगा। चढ़ावे के पैसों का हिसाब अब पूरी तरह डिजिटल है।
विज्ञापन
Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर के चढ़ावे में सेंध ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था का पूरा ढांचा बदल दिया। चार जून की घटना के बाद महज तीन महीने में ट्रस्ट ने व्यक्ति आधारित सिस्टम को पीछे कर तकनीक और संस्थागत निगरानी को केंद्र में ला दिया है। पहली बार सीईओ की नियुक्ति हुई है, चढ़ावे की गिनती पर कैमरों का पहरा बढ़ा है और मंदिर से बैंक तक नकदी का पूरा सफर डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगा। ट्रस्ट का दावा है कि इन बदलावों के बाद राम मंदिर की व्यवस्था देश के बड़े धार्मिक ट्रस्टों में सबसे अधिक पारदर्शी होगी।
राम मंदिर परिसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली बार सीईओ के हाथ में दैनिक प्रबंधन
राम मंदिर के इतिहास में पहली बार सीईओ की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का पहला सीईओ चुना गया है। अब तक मंदिर के निर्णय ट्रस्टियों के स्तर पर होते थे, लेकिन अब जिम्मेदारी सीईओ के पास होगी।
राम मंदिर के इतिहास में पहली बार सीईओ की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का पहला सीईओ चुना गया है। अब तक मंदिर के निर्णय ट्रस्टियों के स्तर पर होते थे, लेकिन अब जिम्मेदारी सीईओ के पास होगी।
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में नई नियुक्तियां भी की गई हैं। महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष और गोविंद देव गिरि को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चढ़ावे की गणना में बड़ा बदलाव
- दान गिनने वाले कर्मचारियों के लिए जेब-रहित वर्दी अनिवार्य कर दी गई है, ताकि कोई नकदी बाहर न ले जा सके।
- गिनती केंद्र में एंट्री-एग्जिट पर तलाशी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी शुरू की गई है।
- पहले सीसीटीवी फुटेज 45 दिन रखी जाती थी, अब 180 दिन तक सुरक्षित रहेगी।
- साधारण कैमरों की जगह पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं जो घूमकर और जूम करके निगरानी कर सकेंगे।
- गणनास्थल की निगरानी के लिए 13 नए कैमरे और 27 अतिरिक्त एसआईएस के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
- अब गिनती स्थल पर कुल 43 अधिकृत लोग ही रहेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैसों का हिसाब अब पूरी तरह डिजिटल
अब पैसे का हिसाब सीए की निगरानी में और पूरी तरह डिजिटल रखा जाएगा, एक स्थायी सीए की नियुक्ति भी कर दी गई है। नए कोषाध्यक्ष ने भी सीए की नई टीम लगाई है।
अब पैसे का हिसाब सीए की निगरानी में और पूरी तरह डिजिटल रखा जाएगा, एक स्थायी सीए की नियुक्ति भी कर दी गई है। नए कोषाध्यक्ष ने भी सीए की नई टीम लगाई है।