{"_id":"5f957f4f8ebc3edc0f59db20","slug":"ram-killed-ravana-filmi-ramlila-ended-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्याः राम ने किया रावण का वध, फिल्मी रामलीला का हुआ समापन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्याः राम ने किया रावण का वध, फिल्मी रामलीला का हुआ समापन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का रविवार को रावण वध के साथ ही समापन हो गया। भगवान राम के राज्य अभिषेक की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
2 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन
- फोटो : amar ujala
रामलीला के आखिरी दिवस रावण अपने भाई अहिरावण को पूरी कहानी बताता है और राम और लक्ष्मण का वध करने का आदेश देता है। पाताल का राजा अहिरावण राम लक्ष्मण को धोखे से पाताल लोक ले कर चला जाता है और उनकी बलि देने की तैयारी करता है। राम लक्ष्मण के गायब होने से राम सेना चिंता में डूब जाती है। महाराज विभीषण उन्हें बताते हैं कि अहिरावण ही राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले कर गया है और हनुमान को उनकी रक्षा के लिए भेजा जाता है।
3 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन
- फोटो : amar ujala
हनुमान बने बिंदु दारा सिंह पाताल लोक जाते हैं और रावण के भाई अहिरावण का वध कर राम लक्ष्मण को सकुशल वापस लेकर आते हैं। इसके बाद रावण स्वयं युद्ध के लिए युद्ध मैदान में आता है। राम और रावण का भयानक युद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन
- फोटो : amar ujala
विभीषण राम को रावण की मृत्यु का उपाय बताते हुए कहते हैं कि रावण की नाभि में वार करिए। विभीषण के बताने के बाद भगवान राम बाढ़ का संधान कर रावण का वध कर देते हैं। राम की सेना खुशी से झूमने लगती है चारों ओर जय श्रीराम का उद्घोष गूंजने लगता है। इसके बाद राम लक्ष्मण सीता सहित पुष्पक विमान से वापस अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान श्री राम का भव्य राज्य अभिषेक की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
रावण दहन
- फोटो : amar ujala
रामलीला के क्रम में 45 फीट के रावण का दहन किया गया। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। आखिरी दिवस की रामलीला में अहिरावण की भूमिका में फिल्मी कलाकार राजा मुराद में अपनी अदाकारी से सबका मन मोह लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।