फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: UP में रोडवेज बसों में यात्रा फ्री, उमड़ी महिलाओं की भीड़; धक्का-मुक्की और झड़प के बीच हुआ सफर

Fri, 08 Aug 2025 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 10:26 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2025: यूपी में रोडवेज बसों में यात्रा फ्री होने पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं ट्रेनों में यात्री खिड़कियों से बोगियों में पहुंचे।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025: Travel in roadways buses is free in UP crowd of women gathered had to travel standing
रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके चलते बसों में भयंकर भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ के आलमबाग, कमता, कैसरबाग, चारबाग बस अड्डों से रवाना होने वाली हर बस फुल रही। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस में प्रवेश के लिए महिलाओं को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।



शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई रोडवेज बसों में फ्री बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए महिलाएं पहुंची। रक्षाबंधन से पूर्व महिलाएं सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, गोरखपुर, बस्ती सहित कई जिलों के लिए रवाना होने लगीं। कमता बस अड्डे की स्थिति यह रही कि बस के आते ही प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की मशक्कत शुरू हो जाती। बस आई, प्लेटफॉर्म पर लगने से पहले ही फुल हो गई। 

Raksha Bandhan 2025: Travel in roadways buses is free in UP crowd of women gathered had to travel standing
आलमबाग बस स्टाप में जमा यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोडवेजकर्मियों ने मोर्चा संभाला। कमता बस अड्डे की तरह कैसरबाग, आलमबाग व चारबाग बस अड्डों पर भी भीड़ रही। इस बार महिला के साथ पुरुष अटेंडेंट को भी फ्री सुविधा मिलने के कारण ही भीड़ ज्यादा रही। ऐसे में बस में सीट पाने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी। सीट पर कब्जा के लिए यात्रियों में कई बार झड़प भी हुई। 
 
Raksha Bandhan 2025: Travel in roadways buses is free in UP crowd of women gathered had to travel standing
रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आलमबाग बस अड्डा पर दोपहर पौने एक बजे आजमगढ़ जाने के लिए बस के आते ही यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। मिनटों में ही बस फुल हो गई। जिसे सीट नहीं मिली, वह मायूस हो गया। इतना ही नहीं एसी बसों तक में यात्रियों की भीड़ रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025: Travel in roadways buses is free in UP crowd of women gathered had to travel standing
रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आगरा की एसी बस हुई लेट, रिजर्वेशन वाले यात्री परेशान

आलमबाग बस अड्डे पर आगरा के लिए चलने वाली जनरथ बस को दोपहर दो बजे रवाना होना था, लेकिन बस नहीं आई। अचानक बस को कैंसिल कर दिया गया, ऐसी सूचना से यात्री परेशान हो गए। लेकिन बस एक घंटे देरी से आई, इस पर रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले सीटों तक नहीं पहुंच पाए। महिलाओं व उनके साथ सहयात्रियों की धक्का-मुक्की से असुविधाएं हुईं।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025: Travel in roadways buses is free in UP crowd of women gathered had to travel standing
रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

900 बसों को ड्यूटी पर लगाया

रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों को बस यात्रा में कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए व्यवस्थाएं चाकचौबंद की गईं। बस अड्डों पर कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। सभी बस डिपो के एआरएम और अन्य अधिकारियों को विशेष हिदायतें दी गई थीं कि बसों को सिस्टम से लगवाते रहें, यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखें। लखनऊ परिक्षेत्र की तरफ से 900 से अधिक बसें लगाई गई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed