फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow News : रजनीकांत ने बढ़ाया सैन्यकर्मियों का जोश, छावनी स्थित सूर्या कमांड सभागार पहुंचे सुपरस्टार

Mon, 21 Aug 2023 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

सैन्यकर्मियों व उनके परिजनों के लिए सोमवार को दिन आम दिनों से अलग था। उनकी खुशियां व जोश उस वक्त दोगुना हो गया, जब उनके सामने दक्षिण में भगवान की तरह माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे। रजनीकांत को देख उनके चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
Rajnikant boosts the enthusiasm of military personnel, superstar Surya arrives at Command Auditorium
- फोटो : amar ujala

सैन्यकर्मियों व उनके परिजनों के लिए सोमवार को दिन आम दिनों से अलग था। उनकी खुशियां व जोश उस वक्त दोगुना हो गया, जब उनके सामने दक्षिण में भगवान की तरह माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे। रजनीकांत को देख उनके चेहरे खिल उठे। वहीं सुपरस्टार ने सैन्यकर्मियों को उनकी देश की सेवा के लिए साधुवाद दिया।

Rajnikant boosts the enthusiasm of military personnel, superstar Surya arrives at Command Auditorium
- फोटो : amar ujala
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों राजधानी में हैं। एक ओर जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिले। उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर के दर्शन भी किए। इसी क्रम में सोमवार को वह मध्य कमान पहुंचे। 
Rajnikant boosts the enthusiasm of military personnel, superstar Surya arrives at Command Auditorium
- फोटो : amar ujala

छावनी स्थित मध्य कमान के सूर्या सभागार में उनके पहुंचते ही सैन्यकर्मियों का जोश दोगुना हो गया। मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रह्मण्यम ने सुपरस्टार रजनीकांत को सम्मानित किया। इस मौके पर रजनीकांत ने सेना के ट्रूप्स व उनके परिजनों से बातचीत भी की। सूर्या सभागार में सुपरस्टार रजनीकांत ने सैन्यकर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहाकि सरहद पर लगातार डटे रहकर देशसेवा के जज्बे को सलाम है। उन्होंने सेना से अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया। कहा कि उनके परिवार के सदस्य सेना में हैं, जोकि उनके लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnikant boosts the enthusiasm of military personnel, superstar Surya arrives at Command Auditorium
रजनीकांत और राजा भैया। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में रजनीकांत ने जनसत्ता दल के नेता राजा भैया से मुलाकात की। राजा भैया ने उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति सहित कई चीजें भेंट की। फिल्म अभिनेता रजनीकांत इन दिनों यूपी में हैं जहां वह कई राजनेताओं से मुलाकात करने के साथ ही आध्यात्मिक पर्यटन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed