कांग्रेस और सपा में गठबंधन के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने पहली बार मंच साझा किया। दोनों युवा नेताओं ने लखनऊ के ताज होटल में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस गठबंधन को नया नारा ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ दिया। आगे देखें पत्रकारों से राहुल की बातचीत...
2 of 8
राहुल अखिलेश
- फोटो : amar ujala
ताज होटल में पहुंचकर मंच साझा करने से पहले राहुल और अखिलेश गले मिले इसके बाद राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया। राहुल ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहला शब्द उत्तर है तो मेरे और अखिलेश की ये साझेदारी एक जवाब है।
3 of 8
राहुल अखिलेश
- फोटो : amar ujala
राहुल ने कहा, हम क्रोध की राजनीति और बांटने की राजनीति को जवाब दे रहे हैं। इस मिलन में से प्रगति की सरस्वती निकलेगी। राहुल ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ। मेरा अखिलेश से पर्सनल रिलेशन भी है पॉलिटिकल भी।
27 साल यूपी बेहाल के नारे पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, कांग्रेस पार्टी का लखनऊ हुआ था और उस सम्मेलन में मैंने अखिलेश जी के बारे में कहा था कि अखिलेश अच्छा काम कर रहा है, अच्छा लड़का है लेकिन उसे काम करने नहीं दिया जा रहा है। हम चाहते थे कि युवा सोच तेजी से आगे बढ़े इसलिए अखिलेश से गठबंधन किया। राहुल ने कहा कि अब यूपी में युवाओं की सरकार आएगी, प्रगति की सरकार आएगी।
क्या गठबंधन के लिए अखिलेश के हाथ में पार्टी की बागडोर आने का इंतजार किया जा रहा था, इस पर राहुल ने जवाब दिया कि हमारी विचारधारा मिलती है लेकिन थोड़ा कम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। हम युवाओं और यूपी के लिए कम्प्रोमाइज करेंगे।