फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी ने शहीद के पिता से फोन पर बात कर दी सांत्वना, शहादत पर पिता बोले- अनहोनी का था आभास

Sat, 21 Apr 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Sat, 21 Apr 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
 rahul gandhi talks to martyr's father in amethi.
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार रात नक्सली हमले में शहीद हुए अमेठी के अनिल कुमार मौर्य के परिवार का बुरा हाल है। उनकी पत्नी प्रभावती यह कहते हुए बिलख रही थीं कि शुक्रवार रात आठ बजे पति से फोन पर बात हुई थी। सब कुछ ठीक था। उन्होंने कहा था कि रात की ड्यूटी है। अब ड्यूटी पर जा रहा हूं। छोटे भाई अजय यह कहकर रो रहे थे कि दोपहर भइया से बात हुई थी। वे बिलकुल ठीक थे। होली पर अनिल कुमार 22 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टी बिताने के बाद वह दस मार्च को ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। उन्हें क्या पता था कि यह होली उनकी आखिरी होगी। घर से जाने के कुछ दिन बाद नक्सली हमले में अनिल बालबाल बचे थे, जिसकी जानकारी अनिल ने परिवारीजनों को दी थी।



सांसद राहुल गांधी ने की पिता और बेटे से बात
शहादत की जानकारी होते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने प्रतिनिधि चंद्रकांत को शहीद के घर नरैनी गांव भेजा। चंद्रकांत ने फोन से राहुल गांधी की बात शहीद के पिता राम पियारे और पुत्र राहुल से कराई। राहुल गांधी ने परिवारीजनों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि बनकर आए चंद्रकांत दुबे, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शुक्ल ने परिवारीजनों को ढांढस बधाया।

 rahul gandhi talks to martyr's father in amethi.

सपने में हुआ था पिता को अनहोनी का आभास
शहीद के पिता राम पियारे रोते-रोते यह कह रहे थे कि अनिल के साथ कुछ अनहोनी का स्वप्न उन्हें रात में आया था। सुबह बुरी खबर आ गई। (शहीद अनिल कुमार मौर्य व सांत्वना देते सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय।)

 rahul gandhi talks to martyr's father in amethi.

भरा-पुरा परिवार छोड़ गए अनिल       
शहीद अनिल कुमार मौर्य का जन्म 16 जनवरी 1967 को ब्लॉक के गांव पूरे खोझवा मजरे नरैनी में हुआ था। अनिल के पिता राम पियारे मौर्य ब्लॉक गौरीगंज के पडरी इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। तीन भाई और तीन बहनों में अनिल सबसे बड़े थे। शहीद अनिल कुमार की पत्नी प्रभावती है। शहीद के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। (जिले की डीएम व शहीद की पत्नी (लाल साड़ी में।)

विज्ञापन
विज्ञापन
 rahul gandhi talks to martyr's father in amethi.
देर रात पहुंचेगा शहीद का शव
जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर विमान से रायपुर से लखनऊ लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से देर रात गांव पहुंचेगा। (शहीद के परिवारीजन।)
विज्ञापन
 rahul gandhi talks to martyr's father in amethi.

मिलनसार और जांबाज थे अनिल      
शहीद अनिल के साथियों और ग्रामीणों के अनुसार, वे बहुत मिलनसार थे। इस बार जब वे छुट्टी पर आए थे तब उन्होंने गांव के चकरोड को श्रमदान कर दुरुस्त करवाया था। ग्रामीणों का कहना है कि एक बार पड़ोस के गांव में डकैती पड़ी थी। घटना की जानकारी पर अनिल अकेले ही लाठी लेकर वहां पहुंच गए थे। (तस्वीर में- शहीद अनिल कुमार मौर्य।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed