फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी से शादी की फैली थी अफवाह, अब इस विधायक की दुल्हनियां बनेंगी अदिति सिंह, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Nov 2019 04:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
raebareli congress mla aditi singh getting married with mla Angad Saini rumors of marriage to Rahul
राहुल गांधी और अदिति सिंह - फोटो : BBC
रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सैनी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। इन दिनों अदिति व अंगद की शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं।
Trending Videos
raebareli congress mla aditi singh getting married with mla Angad Saini rumors of marriage to Rahul
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं। अदिति ने बताया कि वह अंगद के साथ एकसूत्र में बंधने जा रही हैं। 
raebareli congress mla aditi singh getting married with mla Angad Saini rumors of marriage to Rahul
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
raebareli congress mla aditi singh getting married with mla Angad Saini rumors of marriage to Rahul
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। वहीं, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। वह 2017 का चुनाव रायबरेली सदर सीट से 90 हजार से अधिक वोटों से जीती थीं। 
विज्ञापन
raebareli congress mla aditi singh getting married with mla Angad Saini rumors of marriage to Rahul
राहुल गांधी और अदिति सिंह - फोटो : BBC
कुछ समय पहले अदिति सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी घटनाओं के कारण काफी चर्चा में रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर हमला किए जाने की शिकायत भी की। महात्मा गांधी की 150वीं जंयती के उपलक्ष्य में आहूत विधानसभा के विशेष सत्र में अदिति ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर हिस्सा लिया था। उनके इस कदम ने मीडिया की काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed