फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में मौत का तांडव: जरा सी लापरवाही और लग गया लाशों का ढेर, चालक मान जाता ये बात तो न जाती आठ जानें

Tue, 26 Jul 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Jul 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
purvanchal expressway barabanki road accident Passengers had warned after seeing the driver in sleep
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार भोर पहले से खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से दूसरी डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार बिहार निवासी मां-बेटे समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। 13 घायल यात्रियों का इलाज केजीएमयू व लोहिया अस्पताल में जारी है। जिनमें आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसे में दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक बस का आधा हिस्सा ही गायब हो गया। क्रेन मंगाकर दोनों बसों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। भीषण हादसे के बाद आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां का नजारा देख सभी दंग रह गए। चारों ओर चीख-पुकार मची थी। हादसे के करीब आधा घंटे बाद यूपीडा के सुरक्षा कर्मी भी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया। 
purvanchal expressway barabanki road accident Passengers had warned after seeing the driver in sleep
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
चालक को नींद में देख यात्रियों ने किया था आगाह
हादसे का कारण बस के चालक को नींद आना माना जा रहा था। हादसे में सीतामढ़ी के सरवन, मदन व दरभंगा के घायल सुभाष यादव ने बताया कि एसी बंद होने पर वे लोग चालक के केबिन में गए थे। एक अधेड़ चालक सो रहा था जबकि बस चला रहा युवा चालक भी नींद में था। घायलों ने बताया कि उन लोगों ने दूसरे चालक को जगाने की बात कही मगर वह नहीं माना। इसके करीब 15 मिनट बाद तेज धमाके के साथ बस दूसरी बस में जा टकराई।

 
purvanchal expressway barabanki road accident Passengers had warned after seeing the driver in sleep
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग में रोकी होती बस तो नहीं होता हादसा
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैंटीन के पास पार्किंग व सर्विस रोड है मगर यमुना ट्रेवेल्स के चालक हीरालाल ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका। यदि बस को पार्किंग या सर्विस रोड पर रोका होता तो हादसे का गुंजाइश ही नहीं होती। इस हादसे से पूूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर होने वाली निगरानी की पोल खुल गई। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी हादसों की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
purvanchal expressway barabanki road accident Passengers had warned after seeing the driver in sleep
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
चार डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
सीएचसी से पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए आठों शवों का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के पैनल ने किया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम राकेश सिंह समेत अन्य कई अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अधिकतर लोगों के सिर में गंभीर चोट आने या ज्यादा खून बह जाने के कारण मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से सभी शव बिहार भेजे गए।
विज्ञापन
purvanchal expressway barabanki road accident Passengers had warned after seeing the driver in sleep
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में बिहार के कालापट्टी थाना फुलपरास निवासी चित्तनरायण झा (75), लदोरा थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर निवासी ओमप्रकाश राय (33), डोलख जिला मधुबनी निवासी शिवधारी सदाम (42), भीमा मल्लेश्वर वार्ड थाना पिपरी जिला सीतामढ़ी निवासी कमलेश कुमार (23), खुटौना जिला मधुबनी निवासी शमसुद्दीन (17), रजघट्टा थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी निवासी सुबोध कुमार (24), पुपरी जिला सीतामढ़ी निवासी सपना देवी (33) व सपना देवी का पुत्र आदित्य कुमार (12) शामिल हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed