{"_id":"5e39226f8ebc3ee5ac312872","slug":"protest-on-bibiganj-against-caa-and-nrc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CAA पर बढ़ता जा रहा विरोध, घंटाघर के बाद बीबीगंज में भी प्रदर्शन शुरू, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA पर बढ़ता जा रहा विरोध, घंटाघर के बाद बीबीगंज में भी प्रदर्शन शुरू, एक गिरफ्तार
Tue, 04 Feb 2020 01:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
हुसैनाबाद स्थित घंटाघर मैदान में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सीएए व एनआरसी का विरोध घंटाघर व गोमतीनगर के बाद अब सआदतगंज के बीबीपुर पहुंच गया। रविवार शाम को अचानक कुछ लोगों ने बीबीगंज में भी तिरंगा झंडा व हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। वहीं नेतृत्व करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां एक पुरुष व 16 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सआदतगंज के बीबीगंज में रविवार शाम को कुछ लोगों ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीबीगंज इलाके में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार यादव गश्त कर रहे थे। अचानक भीड़ खिन्नी का खेत की तरफ निकली और पुलिस टीम को देखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोग हाथ में तिरंगा झंडा, सीएए व एनआरसी के खिलाफ तख्ती लिए थे।
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को रोका तो प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। इस पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई और लोगों को वहां से खदेड़ा गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सआदतगंज के बीबीगंज लाल शिवाले के पास का फहीम उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की वीडियो व फोटो बनाई गई। पुलिस ने महिलाओं को हटा दिया। एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।