फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of congress party in lucknow

जेईई-एनईईटी परीक्षाओं को कराने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Aug 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
protest of congress party in lucknow
कांग्रेस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
जेईई-मेन और नीट कराने के विरोध के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की यूथ विंग और कांग्रेस ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। आप की यूथ विंग-छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने हनुमान सेतु से शिक्षा मंत्रालय की अर्थी निकालने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से जोरदार झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आप के छात्र युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे हनुमान सेतु मंदिर से बैकुंठ धाम तक शिक्षा मंत्रालय की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते दोनों में झड़प हुई। काफी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने अर्थी आदि छीन ली तथा छात्र विंग के अध्यक्ष वंशराज दुबे समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वंशराज दुबे ने कहा कि जेईई-नीट के 25 लाख छात्रों के प्रति भारत का शिक्षा मंत्रालय गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। वहीं आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि सीवाईएसएस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी मांग है कि सरकार जेईई-नीट परीक्षा को स्थगित करे।
विज्ञापन


उधर, इसी मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि आज सरकार के इस निर्णय से छात्र एवं अभिभावकों के मन में भय का माहौल व्याप्त है। महामारी के इस दौर में जब कि यातायात एवं होटल आदि की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है छात्रों को परीक्षा देने में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि देश में प्रतिदिन लगभग 75,000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में परीक्षा के आयोजन से भारी संख्या में बच्चों के इकट्ठा होने से उनमें संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed