भारतीयों ने की नेपाल में अलग राज्य की मांग, उपद्रव-आगजनी
यूपी की सीमा से सटे नेपाल के बांके में अलग मद्धेशी राज्य बनाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जबरस्त तोड़फोड़ और बवाल किया। तस्वीरें...
भारतीयों ने की नेपाल में अलग राज्य की मांग, उपद्रव-आगजनी
यूपी की सीमा से सटे नेपाल के बांके में अलग मद्धेशी राज्य बनाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई जगह बवाल किया। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। इस घटना के पास इलाके में देर रात कर्फ्यू लगा दिया गया।
भारतीयों ने की नेपाल में अलग राज्य की मांग, उपद्रव-आगजनी
लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बांके के जिलाधिकारी ने बताया कि तनाव के मद्देनजर नेपालगंज के बांके, बर्दिया समेत भारतीय सीमा से सटे अन्य प्रदर्शन प्रभावित जिलों में नेपाल सरकार ने सेना तैनात कर दी है।
भारतीयों ने की नेपाल में अलग राज्य की मांग, उपद्रव-आगजनी
नेपाल के बांके में सोमवार को आंदोलनकारियों ने मौन जुलूस निकाला। रास्ते में कई जगह टायर जलाकर ट्रैफिक रोक दिया। धंबोजी चौक की तरफ बढ़ रहे आंदोलनकारियों के न रुकने पर नेपाल पुलिस ने लाठियां बरसा दीं।
भारतीयों ने की नेपाल में अलग राज्य की मांग, उपद्रव-आगजनी
विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस संघर्ष में नेपाल संयुक्त मोर्चा के संयोजक पूर्व मंत्री मोहम्मद इश्तियाक राई, कामता सोनकर, कौशल किशोर मिश्रा, संध्या देव समेत लगभग 25 लोग घायल हो गए।