कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को अमेठी के गांवों का दौरा कर यहां से प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने गांवों में चौपाल की और जनता की शिकायतें भी सुनी।
उन्होंने पनियार, भुसियावा और कोरारी हीराशाह गांवों का दौरा किया। एक चौपाल में ग्रामीणों ने प्रियंका को समर्थन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दीदी! आप अमेठी मत छोड़ना...। आपके परिवार से कोई भी चुनाव लड़े वही जीतेगा।
ग्रामीणों ने प्रियंका गांधी को बताया कि हमारे खाते तो बैंक में खोल दिए गए लेकिन उनमें बैलेंस जीरो है। (गांवों में भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा।)
प्रियंका ने कहा कि पिछले पांच साल में अमेठी से केंद्रीय विद्यालय व फूड पार्क छीनकर यहां का विकास रोक दिया गया और नौजवानों को रोजगार नहीं दिए गए और न ही किसानों की सुनी जा रही है।
5 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
प्रियंका ने कहा यहां मैं तब से आ रही हूं जब 12 साल की थी। अमेठी से एक रिश्ता है जो हमेशा रहेगा। (महिलाओं के साथ चौपाल में प्रियंका गांधी)