फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गहराया मौत का रहस्य, अब कॉल डिटेल और नेट सर्फिंग से खुलेगा राज

Thu, 16 Jan 2025 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 09:55 PM IST
सार

लखनऊ की प्रियंका की थाईलैंड में संदिग्ध हालात में होटल के बाथ टब में डूबने से मौत को गई। मामले में थाईलैंड पुलिस के पास विसरा सुरक्षित रखा गया है। दो माह बाद जांच रिपोर्ट आएगी। लंग्स सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का रहस्य गहरा गया  है। 

विज्ञापन
Priyanka Death Case: mystery of death deepened due to postmortem report secret revealed through call details
Priyanka Death Case: - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

थाईलैंड में संदिग्ध हालात में होटल के बाथ टब में डूबने से हुई प्रियंका की मौत के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे रहस्य और गहरा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि थाईलैंड पुलिस ने विसरा अपने पास सुरक्षित रख लिया था। दो माह बाद थाईलैंड पुलिस विसरा रिपोर्ट लखनऊ भेजेगी।



विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। इधर, डॉक्टरों ने लंग्स को सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में पुलिस विधिक सलाह भी लेगी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव प्रियंका के पति डॉ. आशीष को सौंप दिया गया। 

Trending Videos
Priyanka Death Case: mystery of death deepened due to postmortem report secret revealed through call details
आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
उधर, प्रियंका के चाचा विनय का आरोप है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। अगर पुलिस आशीष के कॉल डिटेल और नेट सर्फिंग का ब्योरा निकाले तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा। वहीं, आशीष का कहना है कि घटना वाली रात प्रियंका ने डि्रंक की थी। वह नशे में थी। होटल के कमरे में वह मौजूद नहीं थे। वापस लौटने पर प्रियंका बाथ टब में डूबी मिली।
Priyanka Death Case: mystery of death deepened due to postmortem report secret revealed through call details
थाईलैंड के होटल में लखनऊ के डॉक्टर की पत्नी की मौत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम के लिए पांच डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। इसमें महिला डॉक्टर और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। बुधवार को हीलाहवाली के बाद पैनल ने बृहस्पतिवार देर शाम को पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूरे दिन प्रियंका और आशीष के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद रहे। रात में भैंसा कुंड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Death Case: mystery of death deepened due to postmortem report secret revealed through call details
थाईलैंड में मौत। - फोटो : अमर उजाला।

पानी से डरने की बात झूठ

डॉ. आशीष का कहना है कि प्रियंका के घरवाले कह रहे हें कि वह पानी से डरती थी। यह सरासर झूठ है। अगर वह पानी से डर रही होती तो रिवर राफ्टिंग नहीं करती। कई बार हम लोगों ने समुंद्र किनारे वाटर स्पोर्ट्स में भी हिस्सा लिया था। प्रियंका के साथ वह पहली बार घूमने नहीं गए थे। वर्ष 2024 में वह पत्नी को लेकर सात से आठ जगह गए थे।
 
विज्ञापन
Priyanka Death Case: mystery of death deepened due to postmortem report secret revealed through call details
प्रियंका के पिता व अन्य। - फोटो : amar ujala

एक हफ्ते में तीसरी बार पोस्टमार्टम

प्रियंका के शव का थाईलैंड में दो बार पोस्टमार्टम कराया गया था। थाईलैंड के डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया था। इस रिपोर्ट से प्रियंका के घरवाले संतुष्ट नहीं हैं। इसी के कारण उन्होंने तीसरी बार पोस्टमार्टम की मांग की थी। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed