फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री ने सीएम योगी को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई, कई नेताओं ने भेंट किए गुलदस्ते

Wed, 06 Jun 2018 10:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jun 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi greeted CM Yogi on birthday
modi and yogi - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीटर पर बधाई दी है। कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा सीएम आवास पर भी कई नेता उन्हें बधाई देने के लिए सुबह-सुबह फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे।
Prime Minister Narendra Modi greeted CM Yogi on birthday
modi and yogi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि उत्तर प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने के लिए योगी जी का प्रयास बेहतर साबित हो रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीनव की कामना करता हूं।
 
Prime Minister Narendra Modi greeted CM Yogi on birthday
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
वहीं, यूपी के ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और विजय बहादुर पाठक सुबह सीएम आवास पहुंचे। योगी आदित्यनाथ को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी ट्वीटर पर सीएम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi greeted CM Yogi on birthday
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
बता दें कि योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। गढ़वाली राजपूत में जन्मे योगी के पिता नाम आनन्द सिंह बिष्ट है और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। वह गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त रह चुके हैं।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi greeted CM Yogi on birthday
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद वह यहां के 21वें मुख्यमंत्री बने। इससे पहले 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed