फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल-रेस्टोरेंट में करवाचौथ की तैयारियां तेज, व्रत की स्पेशल थाल से लेकर...

Mon, 02 Nov 2020 04:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Nov 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
preparations for karwa chauth in hotels and restaurants in lucknow
करवाचौथ पर्व की होटल-रेस्टोरेंट में तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर्व की रौनक घर से लेकर बाजार तक में नजर आ रही है। साज-सिंगार, कपड़े-गहने के साथ-साथ एक और अहम चीज है, वो है करवाचौथ की सरगी, जो आमतौर पर सास की तरफ से बहू को दी जाती है। वहीं, कहीं-कहीं मायके से बेटियों के ससुराल नेग भेजने का रिवाज है। इस रिवाज को आप बिना थके निभा सकें, इसका पूरा इंतजाम शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में किया गया है। परंपरागत पकवानों को नए अंदाज, नए स्वाद और खूबसूरत व दिल लुभाने वाली कॉन्टेक्ट लेस पैकिंग के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा व्रत के पारण के बाद कुछ चटपटी व हेल्दी डाइट के साथ कैंडल लाइट व फैमिली डिनर के इंतजाम भी होटलों ने किए हैं। 

 
preparations for karwa chauth in hotels and restaurants in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
परंपरागत के साथ रोज फ्लेवर व अचारी माठ
छप्पन भोग के सोनू और कुनाल बताते हैं कि एक-दो नहीं बल्कि पांच-छह प्रकार की माठ तैयार करवाई है। इसमें मीठी, सादी, मून व सन कट के अलावा रोज व सैफरन फ्लेवर और अचार के मसाले से तैयार माठ कस्टमर की विशेष मांग पर तैयार करवाई गई। इसके अलावा सरगी बास्केट व लड्डू विशेष तौर पर करवाचौथ के लिए तैयार करवाए गए हैं।

 
preparations for karwa chauth in hotels and restaurants in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
डिनर के साथ लें चाट का स्वाद
क्लासिक स्वीट्स व रेस्टोरेंट के लिए उत्कर्ष गुप्ता कहते हैं कि माठ, सूत फेनी के साथ-साथ हमने करवाचौथ पर व्रत के पारण के बाद के लिए चाट व इंडियन फूड की विशेष व्यवस्था है। चांद को अर्घ्य देने और व्रत का पारण करने के लिए चाट के साथ-साथ इंडियन फूड की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध रहेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
preparations for karwa chauth in hotels and restaurants in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
मून व सन कट माठ से लेकर कॉम्बो पैक तक
परंपरा स्वीट्स के गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा बताते हैं कि करवाचौथ के लिए मून व सन कट माठ की भारी डिमांड को देखते हुए इसे पहले ही तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सरगी व गिफ्ट के कॉम्बो पैक तैयार कराए गए हैं। दो तरह की सूत फेनी है सादी और ब्राउन। मिठाइयों की वैरायटी को थोड़ा बदला गया है। व्रत के हिसाब से उसे फेस्टिव लुक दिया गया है।
निराजल व्रत के बाद चखें शाही स्वाद
रॉयल कैफे के संदीप आहूजा कहते हैं कि होटल रेस्टोरेंट में खाना खाकर व्रत खोलने का चलन देखते हुए इस करवाचौथ स्पेशल अरेंजमेंट किया गया है। हमारी टैगलाइन है सुबह का इंतजार अब खत्म...। इस मौके के लिए हमने स्पेशल डिनर थाल तैयार करवाया है, इसमें एक तरफ कुट्टू के आटे की पूड़ियां होंगी तो दूसरी तरफ पनीर के 6 प्रकार और आलू के छह प्रकार के स्वाद चखने को मिलेंगे। व्रत स्पेशल डिनर खास होगा। 

 
विज्ञापन
preparations for karwa chauth in hotels and restaurants in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
कैंडल लाइट डिनर में लें खास रबड़ी व सूत फेनी का स्वाद
मधुरिमा ग्रुप ने एक तरफ जहां सरगी थाल विशेष रूप से तैयार करवाई है। इसमें सूत फेनी, माठ, मिठाई, रबड़ी जैसे आइटम होंगे। दरअसल, भीड़भाड़ से बचने और बचाने के लिए कॉन्टेक्ट लेस तैयार थाल मददगार होगी। स्रजल गुप्ता कहते हैं कि दो सालों से व्रत के पारण के बाद होटल-रेस्टोरेंट में डिनर करने का चलन बढ़ा है। इसे देखते हुए हमने मेट्रोपोलिटेन होटल में कपल्स के लिए कैंडल लाइट डिनर का विशेष इंतजाम किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed