{"_id":"5f9f954576334a1e9c7f4be1","slug":"nagar-nigam-occupied-bunglow-allocated-to-azam-khan-s-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: नगर निगम ने कब्जे में लिया आजम खान की बहन को आवंटित बंगला, 15 दिन में खाली करने का दिया था निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नगर निगम ने कब्जे में लिया आजम खान की बहन को आवंटित बंगला, 15 दिन में खाली करने का दिया था निर्देश
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आजम खान की बहन के बंगले पर नगर निगम की टीम ने लगाया ताला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान की बहन के बंगले का आवंटन निरस्त करने के बाद नगर निगम ने सोमवार की सुबह ही बंगले को अपने अधिकार में ले लिया और अपना ताला लगा दिया। बीते माह 15 अक्तूबर को आवंटन निरस्त करने के बाद कब्जा आजम खान की बहन को 15 दिन में बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद भी आजम की बहन द्वारा बंगले का कब्जा नगर निगम को नहीं दिया गया था। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार खुद ही कब्जा प्राप्त कर लिया।
आजम खान की बहन निखत अफलाक को नगर निगम की रिवर बैंक कालोनी में करीब 13 साल पहले किराए पर आलीशान बंगला आवंटित किया गया था। एक शिकायत के बाद शासन से आए एक पत्र के आधार पर नगर निगम ने अगस्त माह में बंगला आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी किया था। आजम की बहन के जवाब से सन्तुष्ट न होने के बाद बीती 15 अक्टूबर को नगर निगम ने बंगले के आवंटन निरस्त कर दिया था और 15 दिन मोहलत नगर निगम को बंगले का कब्जा लौटाने के लिए दी थी।
छह हजार वर्ग फीट में फैले बंगले का किराया महज एक हजार रुपये महीना था
2 of 5
लखनऊ नगर निगम
- फोटो : amar ujala
नगर निगम की पॉश रिवर बैंक कालोनी में आजम खान की बहन निखत अफलाक को साल 2007 में नगर निगम ने रिवर बैंक कालोनी में एक आलीशान बंगला नंबर ए-2/1 आवंटित किया था। करीब छह हजार वर्ग फिट के उस बंगले का किराया महज एक हजार रुपए महीना था। इसी बंगले को लेकर शासन में एक शिकायत हुई है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
कहा जा रहा है कि शिकायत भी सपा सांसद की धुर विरोधी एक नेता के निजी सचिव ने की थी। उसी का संज्ञान लेते हुए शासन से नगर निगम को आदेश जारी हुआ था। जिसमें कहा गया है कि गलत तरीके से आवंटित किए गए बंगले का आवंटन जांच कर निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
जिसके बाद नगर निगम की ओर से मौके की जांच कराए जाने के बाद आवंटन निरस्तीकरण की नोटिस बीती 24 अगस्त को जारी की गई थी जिसमें यह कहा गया था कि जांच के दौरान बंगला बंद मिला। उसमें कोई नहीं रहता है साथ ही यह भी कहा गया था कि निखहत अफलाक रामपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और रिटायर होने के बाद वहीं पर रहती हैं। वहीं, निखहत अफलाक की तरफ से भी दिए गए जवाब पर नगर निगम संतुष्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस आधार पर हुआ आवंटन निरस्त
नगर निगम की ओर से यह आधार बनाते हुए आवंटन निरस्त कर गया था कि जब निखहत अफलाक को बंगला आवंटित हुआ था तब वह किसी सरकारी सेवा में नहीं थीं और न ही लखनऊ में कार्यरत थीं। ऐसे में जो आवंटन हुआ था वह गलत था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।