{"_id":"5e37ee698ebc3e4adb512f47","slug":"practice-of-flying-display-for-defence-expo-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुखोई ने दी जब ‘गुरुत्वाकर्षण’ को चुनौती, दंग रह गए दर्शक, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखोई ने दी जब ‘गुरुत्वाकर्षण’ को चुनौती, दंग रह गए दर्शक, तस्वीरें
Mon, 03 Feb 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा से बातें कर रहे लड़ाकू जहाज सू-30 एमकेआई ने जब गुरुत्वाकर्षण को चुनौती दी तो दर्शक यह देख दंग रह गए। वहीं भारी-भरकम ग्लोबमास्टर ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। सूर्यकिरण की टीम ने करतब दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं तो पैराट्रूपरों ने आसमान से छलांग लगाकर रोमांच जगाया।
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
मौका था, रविवार को डिफेंस एक्सपो केअंतर्गत होने वाले फ्लाइंग डिस्प्ले के अभ्यास का जिसे वृंदावन सेक्टर-15 में वायुसेना की ओर से अंजाम दिया जा रहा था। इस अभ्यास में जगुआर, ग्लोबमास्टर, तेजस, सुखोई, सूर्यकिरण, रुद्र, डोर्नियर व चिनूक हेलीकॉप्टरों ने ताकत का प्रदर्शन किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे फ्लाइंग डिस्प्ले शुरू किया गया। इसमें सुखोई का प्रदर्शन दर्शकों को बेहद पसंद आया।
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
सुखोई की ओर से वर्टिकल चार्ली का प्रदर्शन किया गया। इस प्रस्तुति में विमान सीधे आसमान की ओर रुख करते हुए गोते लगाता है। यह बेहद रोमांच पैदा करने वाली प्रस्तुति होती है। सुखोई सू-30 अपनी अधिकतम रफ्तार 2,120 किमी. प्रति घंटे से उड़ रहा था। इस प्रस्तुति के लिए पायलट ने विमान का रुख 90 डिग्री. किया और फिर 1,350 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आसमान की ओर चढ़ाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
इसे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे विमान पर गुरुत्वाकर्षण का असर ही नहीं पड़ रहा है और वह हवा में तैर रहा हो। इसी क्रम में सेना के मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर ने भी फ्लाईपास्ट किया, जिनका साथ दो सुखोई विमानों ने दिया।
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
डिस्प्ले में कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, सूर्यकिरण की टीम, एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव, एमआई-17, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, रुद्र हेलीकॉप्टर, चिनूक, डोर्नियर, ग्लाबेमास्टर आदि ने भी फ्लाईपास्ट किया।