फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक हत्याकांड : डिवाइडर पर चढ़कर सिपाही ने किया था फायर, इरादा हत्या का ही था

Tue, 02 Oct 2018 10:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
post mortem report of vivek tiwari proves lies of Lucknow Police
vivek murder case - फोटो : amar ujala
विवेक पर गोली चलाने वाले आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने हत्या के इरादे से ही उस पर फायर किया था। लेकिन, अफसोस की बात तो ये है कि अफसर उसे बचाने के लिए सेल्फ डिफेंस में गोली चलाने की मनगढ़ंत कहानी गढ़ते रहे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेक की पूर्व सहकर्मी के बयान ने लखनऊ पुलिस के सफेद झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
post mortem report of vivek tiwari proves lies of Lucknow Police
विवेक तिवारी हत्याकांड
एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी ने साफ कहा है कि जिस सिपाही ने विवेक की कार पर फायर किया था, वह डिवाइडर पर खड़ा था। मालूम हो कि गोमतीनगर विस्तार में जो डिवाइडर बने हैं, उनकी ऊंचाई करीब एक से डेढ़ फीट के आसपास है। डिवाइडर पर खड़े होने से सिपाही कार की ऊंचाई से अधिक ऊंचाई पर था। उसने सामने से आती हुई कार पर गोली चलाई जबकि उसकी जान को कोई खतरा नहीं था। इससे साफ है कि सिपाही ने विवेक की हत्या के इरादे से ही फायर किया था।
post mortem report of vivek tiwari proves lies of Lucknow Police
विवेक तिवारी - फोटो : amar ujala
विवेक की सहकर्मी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सिपाही को कुचलने के प्रयास और सेल्फ डिफेंस में गोली चलाने की थ्योरी की धज्जियां उड़ा दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को लगी गोली ऊपर से नीचे की तरफ चलाई गई थी। पूर्व सहकर्मी का कहना है कि आरोपी सिपाही ने एक से डेढ़ फुट ऊंचे डिवाइडर पर खड़े होकर गोली मारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
post mortem report of vivek tiwari proves lies of Lucknow Police
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
वहीं, पुलिस अफसर लगातार सिपाही के बचाव में लगे थे। पूर्व सहकर्मी के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों का सफेद झूठ सामने आ गया है। अब तक सिपाही को बचाने में जुटे लखनऊ और प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी कह रहे थे कि विवेक ने कार से सिपाही को कुचलने का प्रयास किया जिस पर उसने आत्मरक्षा में फायर कर दिया और गोली विवेक के चेहरे पर लगी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
post mortem report of vivek tiwari proves lies of Lucknow Police
मृतक विवेक तिवारी की सहकर्मी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पूर्व सहकर्मी के बयान को पुष्ट कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवेक पर चली गोली ऊपर से नीचे की दिशा में है। यानी फायर करने वाला व्यक्ति ऊंचाई पर खड़ा था। उसने सीधे निशाना नहीं साधा बल्कि फायर करते वक्त उसका हाथ नीचे की ओर झुका हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली विवेक की ठोड़ी पर लगी और नीचे की तरफ जाकर गर्दन में फंस गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed