दिल्ली में सोमवार शाम को हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए एटीएस व पुलिस की टीमों ने लखनऊ में कई जगह छापेमारी की। टीमों ने फरीदाबाद से पकड़ी गई डॉ. शाहीन के पिता सईद अंसारी के खंदारी बाजार स्थित मकान में छापेमारी की और सईद से पूछताछ की। वहीं, डॉ. शाहीन के बड़े भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के मुत्तकीपुर स्थित मकान में छापेमारी की।
दिल्ली धमाका: मोहल्ले में एटीएस... जांच के लिए पहुंची पुलिस टीमें... सहमे लोग, सोच नहीं सकते थे जो हो रहा है
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:07 AM IST
सार
दिल्ली विस्फोट मामले की जांच के लिए पुलिस व एटीएस की टीमों ने लखनऊ में कई जगहों पर छापेमारी की और गिरफ्तार डॉ. शाहीन व उसके भाई डॉ. परवेज के घर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन