पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें
लखनऊ के जानकीपुरम के रसूलपुर कायस्थ की योगीजीपुरम कॉलोनी में दो घरों में डकैती व युवक की हत्या करके फरार कच्चा-बनियान गैंग की दहशत बरकरार है। इलाके में बन रही पुलिस चौकी की जमीन पर मिट्टी डालने गए ट्रैक्टर चालक सलीम ने रात 12 बजे बदमाशों को चहलकदमी करते देखा और मालिक सिराज को जानकारी दी।
पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करने के साथ ग्रामीणों को एकत्र किया। थोड़ी ही देर में रसूलपुर कायस्थ, योगीजीपुरम, मिर्जापुर, अजनहर समेत आसपास के गांवों में हल्ला मच गया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय हजरतगंज इलाके में अपने कैंप ऑफिस से मातहतों को कॉल करते हुए 20 मिनट में मौके पर पहुंचे। लेकिन इंस्पेक्टर जानकीपुरम रामविशाल यादव उनके पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद आए। अफसरों ने नाराजगी जताई।
पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें
एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव व सीओ अलीगंज प्रताप गोपेंद्र यादव, जानकीपुरम, मड़ियांव, गुडंबा, विकासनगर, बीकेटी थाने की फोर्स के साथ रसूलपुर कायस्थ पहुंचे। कई थानों की पुलिस से नहर पटरी, बाग व खेत में सवेरे तक कांबिंग की। रेलवे स्टेशन पर दो सौ मजदूरों की चेकिंग, रिकार्डिंग के साथ कपड़े उतरवाकर कच्छा-बनियान में पीड़ितों के सामने लाया गया।
पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें
एसएसपी ने इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह को मोहिबुल्लापुर व एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग व मजदूरों से तहकीकात के आदेश दिए। योगीजीपुरम में डकैतों का शिकार बने विजयपाल व अनुपम पांडेय को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मोहिबुल्लापुर स्टेशन भेजा।
पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें
इंस्पेक्टर मड़ियांव के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी ने रात तीन बजे मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन घेर लिया। प्लेटफार्म व बाहर सो रहे मजदूरों को जगाया और उनके सामान की तलाशी ली। विजयपाल व अनुपम को किसी की पहचान न करते देख पुलिस ने दो सौ से अधिक मजदूरों की छह लाइनें बनवाई। कपड़े उतरवाए और सिर्फ कच्छा-बनियान में दोनों पीड़ितों से सामना कराया