फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिलचिलाती धूप में साथी को नमाज पढ़ते देख खोल दिया अंगोछा, यहां देखें- इबादत और भाईचारे की ये तस्वीरें

Thu, 30 Apr 2020 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Police men are doing their duty during lockdown.
- फोटो : amar ujala

रमजान के महीने में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी दिन भर रोजा रख सड़क पर नमाज अदा कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी भी निभा रहे हैं। (सभी फोटो- इमरान)

Trending Videos
Police men are doing their duty during lockdown.
- फोटो : amar ujala

हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास चिलचिलाती धूप में जब इरफान खान नमाज पढ़ने चले तो साथी पुलिस कर्मी शिव कुमार इरफान को धूप से बचाने के लिए अपना अंगोछा खोल कर खड़े हो गए, ताकि इरफान नमाज अच्छे से पढ़ लें। इस गंगा-जमुनी तहजीब की तारीफ आसपास खड़े लोगों ने भी की। यह शिव कुमार और इरफान का रोज का रूटीन है। इफ्तारी भी दोनों साथ में ही करते हैं।

Police men are doing their duty during lockdown.
- फोटो : amar ujala

तमाम मुस्लिम पुलिसकर्मी अपने साथ एक छोटी सी जानमाज रखते हैं, जिसे नमाज के वक्त निकाल कर ये नमाज अदा करते हैं। कड़ी धूप में भूखे प्यासे रह कर 15 घंटे रोजा रहना आसान नहीं है, लेकिन मन मे श्रृद्धा हो तो हर काम मुमकिन हो जाता है। टेढ़ी पुलिया पर तैनात अब्दुल वफा भी ड्यूटी के दौरान नमाज पढ़ते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police men are doing their duty during lockdown.
- फोटो : amar ujala

वहीं शहीद पथ गोमतीनगर विस्तार में बैरियर ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर इरफान अहमद भी नमाज पढ़ते दिखे।

विज्ञापन
Police men are doing their duty during lockdown.
लॉकडाउन की एक तस्वीर।

बता दें कि लॉकडाउन में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। वो लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं और इस दौरान भी वो धार्मिक कार्यों को पूरा कर रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed