लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने के नाम पर लगाए गए कैमरे और पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी गजब चालान कर रहे हैं। इन कैमरों की खास बात है कि कार सवारों को बिना हेलमेट का चालान कर दे रहे हैं। यहीं नहीं साथ में काली फिल्म का भी चालान रसीद भेज रहे हैं। चालान घर पहुंचने के बाद कार मालिकों के होश उड़ गए कि अब कार में काली फिल्म तो उतरवानी ही पड़ेगी साथ में हेलमेट लगाकर चलना होगा।
हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस के जिम्मेदार तकनीकी खामियां बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। महानगर निवासी विज्ञानपुरी विस्तार सेक्टर-सी निवासी साधना सिंह के पास कार है। साधना के मुताबिक, 11 जुलाई को उनकी कार का चालान चिनहट इलाके में कटा।
3 of 5
इसी कार का हेलमेट में काटा चालान
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस लाइन से जो चालान गया है, उसमें उनकी गलती बताई गई कि कार में गहरे काले रंग की फिल्म लगी थी। वहीं उन्होंने कार चलाते समय हेलमेट भी नहीं पहना था। ई-चालान का लिफाफा घर पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की तैयारी की।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं विनम्रखंड-1 निवासी रीता श्रीवास्तव की कार का भी यातायात पुलिस ने काली फिल्म लगने और बिना हेलमेट के चलाने का आरोप लगाते हुए चालान भेज दिया। चालान मिलने के बाद उनका परिवार परेशान हो गया। परिवारीजनों के मुताबिक यातायात पुलिस की इस मनमाने रवैये के खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे।
नंबर भरने में हो जाती है गलती
चालान करते समय नंबर दर्ज कराया जाता है। यह काम मैनुअली होता है। नंबर भरने के दौरान गलती हो गई होगी। इस वजह से काली फिल्म और बिना हेलमेट का चालान गया है। इस तरह के चालान पाने वाले कार चालक, मालिक या पीड़ित शुक्रवार को यातायात पुलिस लाइन में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसकी सुनवाई उच्चाधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। साथ ही समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। - पूर्णेंदु सिंह, एएसपी यातायात