फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस चेकिंग देखते ही भागे स्टंटबाज, चपेट में आकर गिरे बाइक सवार

Thu, 13 Dec 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
police checking done at fun mall lucknow
पुलिस चेकिंग

बृहस्पतिवार देर शाम को गोमतीनगर इलाके के फन मॉल पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बैरिकेटिंग के पास पुलिस को देखते ही लोग अपनी बाइक मोड़कर भागने लगे तो आधा दर्जन से अधिक लोग गिरकर चोटिल हो गये। वहीं स्टंटबाजों पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम रही। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।

police checking done at fun mall lucknow
पुलिस चेकिंग

राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुधारने केलिए गोमतीनगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा केनेतृत्व में वाहन बृहस्पतिवार देर शाम को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शाम होते ही पुलिस टीम ने फन मॉल के पास बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दिया।

police checking done at fun mall lucknow
पुलिस चेकिंग

पुलिस दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चल रहे लोगों को रोकना शुरू किया। कुछ रूके तो कुछ पुलिस देखकर बाइक को भीड़भाड़ वाले लोहिया पथ पर मोड़कर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
police checking done at fun mall lucknow
पुलिस चेकिंग

इस दौरान कुछ फिसल कर गिर गये तो कुछ की बाइक दूसरे से टकरा गई। जिससे वह गिरकर चोटिल हो गये। पुलिस ने ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन
police checking done at fun mall lucknow
पुलिस चेकिंग

वाहन चेकिंग में पुलिस वालों को भी नहीं बख्शा गया। एक पुलिसकर्मी ने वाहन चेकिंग देखी और अपनी बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। तो उसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने उसके वाहन का कागज चेक किया और उसे फटकार लगाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed