लखनऊ के ठाकुरगंज में मासूम बच्ची (3) से बलात्कार करने के आरोपी को फांसी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। विधानभवन पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन बस में लादकर गिरफ्तार किया।
2 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम रिहा किया। बहुजन मुस्लिम महासभा के उपाध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी की अगुवाई में लोगों ने विधानभवन पर इकट्ठा थे।
3 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा न मिलने से नाराज थे। आरोप है कि पुलिस चार्जशीट दाखिल करने में हीलाहवाली कर रही है। मासूम को जबरन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। अध्यक्ष वली मोहम्मद ने कहा कि फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाकर आरोपी अजय को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
4 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। डॉक्टरों ने पूरा इलाज किए बगैर बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया।
न्याय के बगैर न हटने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर खदेड़ना शुरू किया। जिससे वहां भगदड़ मच गई।
5 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में लादना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में शेख सिद्दीकी, वली मोहम्मद, अहमद महबूब, डॉ. महफूज अहमद, निहारिका सिंह, पीड़िता की मां समेत कई घायल हो गए। जिनका बालागंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले गई जिन्हें देर शाम रिहा किया गया।