फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेयरवेल में जमकर मचाया धमाल, नूपुर के सिर सजा मिस गुरुनानक का ताज, तस्वीरें

Mon, 24 Feb 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
pictures of guru nanak college in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चारबाग स्थित श्री गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के नानक सभागार में रविवार को स्नातक की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुरभि जी गर्ग ने सभी छात्राओं को शुभाशीष देकर इसका शुभारंभ किया।
pictures of guru nanak college in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित मिस गुरुनानक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैटवाक राउंड, टैलेंट राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंउ के बाद नूपुर गुप्ता को मिस गुरुनानक चुना गया।
 
pictures of guru nanak college in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
सलोनी पांडेय को प्रथम और साक्षी को सेकंड रनरअप चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रबिंदर कौर ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pictures of guru nanak college in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अन्य पुरस्कारों में अभिलाषा पटेल तथा भावना को बेस्ट स्टूडेंट, पिंकी वर्मा, दिव्या राज कश्यप और रोशनी गुप्ता को अधिकतम उपस्थिति, मनीषा राजपूत, सौम्या वर्मा, हर्षिता, मानिनी, राशि को को-कॅरिकुलर गतिविधियों के लिए तथा इकरा फातिमा और सलोनी उपाध्याय को डिलिजेंट पर्सनैलिटी अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
pictures of guru nanak college in lucknow
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा अधिकतम अंक पाने पर पिंकी देवी और अवंतिका को पांच हजार रुपये के डॉ. कमला बिष्ट ऑल राउंडर मेमोरियल अवॉर्ड और अनुराधा अनिल पांडेय को सरदार राजवंश सिंह जी मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed