राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आज दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी में 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसकी अगवानी खुद सीएम योगी करेंगे। देश-विदेश से भी लोग इस आयोजन के लिए वहां पहुंच चुके हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है।
2 of 10
अयोध्या में दीपोत्सव
- फोटो : amar ujala
फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना भटनागर दीपोत्सव की मुख्य अतिथि हैं और उनके वहां पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भगवान राम की अगवानी करेंगे।
3 of 10
अयोध्या में दीपोत्सव
- फोटो : amar ujala
फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर मनोज मिश्र, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप जलाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
4 of 10
अयोध्या में दीपोत्सव
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में सुबह 10:00 बजे से दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो गया। सबसे पहले शोभा यात्रा निकली। इसमें रामायण के विभिन्न प्रश्नों पर 11 झांकियां निकाली गईं। ये झांकियां महाविद्यालय से निकलकर रामकथा पार्क तक गईं।
5 of 10
अयोध्या में दीपोत्सव
- फोटो : amar ujala
वहीं दीपोत्सव के दौरान अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे। वहीं 14 मठ-मंदिरों की ओर से भी करीब डेढ़ लाख दीपों को रोशन करने की तैयारी है। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे।