{"_id":"5ba4b8da867a557ffd369246","slug":"pictures-of-beautiful-tazia-made-in-balrampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर देश-विदेश से भी घर पहुंचे अकीदतमंद, यहां देखें ताजिये की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर देश-विदेश से भी घर पहुंचे अकीदतमंद, यहां देखें ताजिये की खूबसूरत तस्वीरें
Fri, 21 Sep 2018 02:54 PM IST
टीम डिजिटल, , अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, , अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मानवता को बचाने के लिए खुद 71 साथियों के साथ शहीद होने वाले इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला बलरामपुर का मोहर्रम प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर है। यहां के बनाए गए ताजिये बड़ी ही आकर्षक होते हैं।
2 of 5
ताजिया
- फोटो : amar ujala
इमाम हुसैन की मातमी सदाओं से पूरा जिला गमगीन है। इमाम की याद में लोगों ने बड़े-बड़े ताजिए बनाकर चौक पर रखे हैं। नौहाख्वानी, सीनाजनी तथा जंजीरी मातम कर काले लिबास में लोग इमाम हुसैन को याद कर रहे हैं।
3 of 5
ताजिया
- फोटो : amar ujala
उतरौला नगर में मोहर्रम कुछ मायनों में खास है। यहां पर शिया समुदाय के लोग जंजीरी व आग का मातम कर इमाम हुसैन को याद करते हैं। देश-विदेश में रहने वाले शिया परिवार के लोग भी मोहर्रम में वतन वापस लौटते हैं और चेहल्लुम तक यहीं रहकर इमाम हुसैन का मातम मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजिया
- फोटो : amar ujala
यही नहीं, करीब आठ दशक पूर्व यहां का मोहर्रम गंगा-जमुनी तहजीब पेश करता था। मुसलमान हो या हिंदू सभी समुदायों के लोग मोहर्रम में इमाम हुसैन को याद कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते थे। वक्त के साथ थोड़ा बदलाव जरूर आया है लेकिन आज भी यहां का मोहर्रम बहुत ही खास होता है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजिया
- फोटो : amar ujala
दसवीं मोहर्रम को शाम के समय तरह-तरह के ताजिया नगर के वीर विनय चौराहे पर इकट्ठा है। अलम का जुलूस भी निकाला जाता है। देर रात तक ताजिओं को कर्बला में दफन कर दिया जाता है। पचपेड़वा, तुलसीपुर, मथुरा बाजार तथा सादुल्लाहनगर आदि जगहों मे भी मोहर्रम बड़े गमगीन माहौल मे मनाया जाता है। बलरामपुर के बने ताजिये मुंबई, कोलकाता व अन्य शहरों मे भेजे जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।