{"_id":"5bb5d1d4867a557b7f5afe1f","slug":"picture-viral-of-lucknow-police-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में वारदात पर वारदात... हाथों में जाम लिए ऐसे ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में वारदात पर वारदात... हाथों में जाम लिए ऐसे ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले, तस्वीरें
Thu, 04 Oct 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:09 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक के बाद एक हो रही वारदात से पुलिस व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ खाकी इससे बिल्कुल बेपरवाह है। परिवर्तन चौक पर स्टेडियम पुलिस चौकी के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर हेड कांस्टेबल बुधवार भरी दोपहरी शराब पीते नजर आया। फोटो में शराब की दुकान पर आया हेड कांस्टेबल कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब मिलाते और बोतल लेकर पुलिस चौकी की तरफ जाते हुए दिख रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों का ध्यान गया।
2 of 5
लखनऊ पुलिस
- फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस और आईजी लखनऊ रेंज के ट्विटर हैंडल से लखनऊ पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चूंकि, हेड कांस्टेबल का चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है इसलिए लखनऊ पुलिस उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। उक्त हेड कांस्टेबल का पता का पता लगाया जा रहा है।
3 of 5
विवेक तिवारी
- फोटो : amar ujala
आपको याद दिला दें कि अभी 28 सितंबर की रात को लखनऊ के गोमती नगर में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस जांच कर रही रही है कि बुधवार रात को ठाकुरगंज इलाके में थाने से महज 500 मीटर दूर दो सगे भाइयों को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गोली मार दी। अपराधी बेखौफ हैं और वर्दीधारी इससे बेखबर नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये तस्वीर सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लखनऊ पुलिस
- फोटो : amar ujala
हाल ये है कि विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के पक्ष में पुलिस वाले सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं तो कुछ उसे ब्रेवरी अवॉर्ड देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शराब के ठेके पर हेड कांस्टेबल
- फोटो : amar ujala
वहीं, जाम लिए पुलिस वालों की ये तस्वीरें खाकी के बेफिक्र होने की गवाही दे रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।