रामललला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे नगर में एक वर्ष के पहले हुई प्राण प्रतिष्ठा के अवसर जैसा ही माहौल बन गया। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने से स्थानीय भक्तों के साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे और सुबह से दर्शन का दौर शुरू हो गया। जनवरी के महीने में भीषण ठंड होने के बाद भी रामभक्तों का उत्साह चरम पर है और लाखों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे हैं। रामपथ पर नंगे पांव श्रद्धालु राम मंदिर की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर में दर्शन के लिए कतार लगी हुई है। उत्सव और उल्लास का माहौल हर तरफ छाया हुआ है।
Ayodhya: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर जैसा माहौल, लोग बोले- एक साल पहले नहीं आ सके तो आज आए, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:39 PM IST
सार
रामललला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने से स्थानीय भक्तों के साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे और सुबह से दर्शन का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन