फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूनी डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा दिया था इलाका, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डाली डकैती

Sun, 03 Mar 2019 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Mar 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
pics of loot and robbery in jewellery showroom in lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र स्थित आलमबाग सराफा बाजार स्थित आरके ज्वैलर्स के यहां हत्या व डकैती के मामले में शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं। वारदात का पता चलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, कृष्णानगर और मोहनलालगंज के क्षेत्राधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मौके से बरामद खोखे .32 बोर के हैं। जिस तरह से फायरिंग हुई, उससे बदमाशों के मुंगेर की पिस्टलों से लैस होने की आशंका जताई जा रही है।

pics of loot and robbery in jewellery showroom in lucknow.
- फोटो : amar ujala

आरके ज्वैलर्स के कर्मचारी रज्जन यादव ने बताया कि बदमाश जैसे ही शोरूम के भीतर घुसे, इलाके की लाइट गुल हो गई। करीब आठ मिनट तक लाइट गायब रही। बदमाशों को अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दिया, इसलिए उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसी गोलीबारी में राजीव और गुड्डू घायल हो गए। बदमाशों ने अंधेरे में ही शोकेस में रखे जेवर निकाले। जेवरों में कई सजावटी तो कुछ असली थे। बदमाशों के भागने के बाद लाइट आई। बिजली किन हालातों में गई? इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी? यह पता लगाने के लिए पुलिस लेसा के स्थानीय कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

pics of loot and robbery in jewellery showroom in lucknow.
लूट व डकैती - फोटो : amar ujala

मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में की वारदात
बिजली गुल होने पर बदमाशों ने अपने मोबाइल की टार्च ऑन कर दी। इसकी रोशनी में ही उन्होंने शोकेस से सोने के जेवर निकालकर बैग में भरे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें बदमाश मोबाइल की टार्च जलाकर इधर-उधर भागते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of loot and robbery in jewellery showroom in lucknow.
लूट व डकैती - फोटो : amar ujala

 बैग लेकर भागा बदमाश अंधेरे में गिरा, सड़क पर बिखर गए थे जेवर
खूनी लुटेरे हेलमेट और अंगौछे से चेहरा ढककर आए थे। ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि तीन बदमाश हेलमेट पहने हुए थे जबकि उनके तीन-चार साथी कपड़े से चेहरा ढके थे। जेवरों से भरा बैग लेकर भाग रहा बदमाश बाहर निकलते ही अंधेरे के कारण असंतुलित होकर गिर पड़ा। उसके हाथ से जेवरों से भरा बैग निकल गया और जेवर सड़क पर बिखर गए। बाइक पर इंतजार कर रहे उसके साथी ने मौके पर पहुंचकर उठाया और जेवर समेटकर भीतर रखे।

विज्ञापन
pics of loot and robbery in jewellery showroom in lucknow.
- फोटो : amar ujala

नहरिया की तरफ भागे खूनी लुटेरे, पुलिस बना रही रूट चार्ट
दो लोगों की हत्या व लूटपाट करके खूनी लुटेरे नहरिया की तरफ भागे। पुलिस बदमाशों का रूट चार्ट तैयार कर रही है। देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने शोरूम से नहरिया व उससे आगे के रास्तों पर लगे 45 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नहरिया तक खूनी लुटेरे नजर आए हैं। हालांकि, उनकी फोटो काफी धुंधली है जिससे पहचानना मुश्किल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed