फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे: मुलायम की ये बहू हैं गजब की फोटोग्राफर, तस्वीरें देखकर कहेंगे वाह

Sat, 19 Aug 2017 03:48 PM IST
काजल शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
काजल शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Aug 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
photos of abhilasha yadav wild life photographer
अभ‌िलाषा यादव
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर यूपी की इस फोटोग्राफर का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। वह भले ही देश के बड़े राजनीतिक कुनबे से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनकी राजनीति में जरा भी दिलचस्पी नहीं। उन्हें कैमरे का साथ पसंद आता है और सुकून मिलता है शेर, चीतों के बीच घने जंगलों में। जी हां हम बात कर रहे हैं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अभिलाषा यादव की। अभिलाषा सपा संरक्षक मुलायम स‌िंह यादव के भाई अभयराम की बहू हैं।
photos of abhilasha yadav wild life photographer
अभ‌िलाषा यादव
अभिलाषा अभयराम के बेटे अनुराग यादव की पत्नी हैं। उनको लोग सिर्फ यादव परिवार की बहू होने के नाते ही नहीं बल्क‌ि उभरती वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में जानते हैं। हालांक‌ि जब उनसे बातचीत की गई तो वह अपना परिचय एक हाउस वाउफ और दो बच्चों की मां के रूप में देती हैं। 
photos of abhilasha yadav wild life photographer
अभ‌िलाषा यादव
अभिलाषा ने बातचीत में बताया कि उनकी स्कूल‌िंग सेंट पॉल स्कूल से हुई है। ग्रेजुएशन अवध ड‌िग्री कॉलेज और द‌िल्ली आईआईएफटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। उन्होंने बताया क‌ि वह प्रकृति के काफी करीब हैं और फोटोग्राफर परिवार में पले-बड़े होने के चलते उनका झुकाव वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की तरफ हो गया। हालांक‌ि वाइल्ड ला‌इफ फोटोग्राफी की ट्रेनिंग उन्होंने कहीं से नहीं ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
photos of abhilasha yadav wild life photographer
अभ‌िलाषा यादव
अभिलाषा ने बताया कि फोटोग्राफी उनके खून में है। शायद यही वजह है कि इतने बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ने के बाद भी वह फोटोग्राफी को एंज्वॉय करती हैं। हालांक‌ि उनके बच्चों में पॉलिटिकल ब्लड है तो वे अभी से राजनीति में दिलचस्पी लेती है। अभिलाषा की बेटी 17 और बेटा 13 साल का है।
विज्ञापन
photos of abhilasha yadav wild life photographer
अभ‌िलाषा यादव
उन्होंने बताया कि उनके दादाजी फोटोग्राफर थे, इसके बाद उनके पिताजी भी फोटोग्राफर रहे और अब उनके भाई भी इसी फील्ड में हैं। अभिलाषा ने बताया क‌ि उनके दादा जी ने 1947 में लखनऊ के हुसैनगंज में फोटो स्टूडियो बनाया था। नेताजी (मुलायम स‌िंह यादव) से उनकी जान-पहचान उसी स्टूडियो की वजह से हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed