फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी के बाद अब गाड़ियों में भरा पानी मिला पेट्रोल-डीजल, खराब हुए कई वाहन, हंगामा

Thu, 10 Aug 2017 02:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
petrol pump distributed water mixed patrol in Lucknow.

पेट्रोल-डीजल पंपों पर बड़े पैमाने में घटतौली का खुलासा होने के बाद अब पंपों पर पानी मिला डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा है। बुधवार को गोमतीनगर, आलमबाग व काकोरी के पेट्रोल पंपों पर पानी मिले डीजल से कई बस-ट्रक व कारों के इंजन बंद हो गए। मैकेनिक बुलाकर जांच कराने पर पता चला कि डीजल में पानी मिला होने के चलते वाहनों के फिल्टर चोक हो गए थे। गुस्साए वाहन चालकों ने पंप पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंप संचालकों ने वाहन चालकों से माफी मांगते हुए उनके रुपये वापस किए। इस बीच कंपनी के तकनीशियनों ने जांच में अंडरग्राउंड टैंक में रिसाव के चलते पानी मिला ईंधन निकलने का दावा किया। फिलहाल तीनों पंपों को बंद करा दिया गया है।

petrol pump distributed water mixed patrol in Lucknow.

गोमतीनगर के विरामखंड-4 स्थित आईओसी के पंप व काकोरी के रहमानखेड़ा स्थित आईओसी के श्वेतांक पेट्रोल पंप तथा आलमबाग में भारत पेट्रोलियम के महाना पंप से बुधवार शाम पानी मिला डीजल बेचा गया। डीजल लेकर गए लोगों के वाहन कुछ दूर जाते ही बंद हो गए। मैकेनिक ने ईंधन में पानी मिला होने की जानकारी दी तो लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। रहमानखेड़ा निवासी बस मालिक नदीम ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बसों के टैंक श्वेतांक पंप से फुल कराए थे। पंप से निकलकर बेहटा पुल जाते ही बस हिचकोले खाते रुक गई। ड्राइवर ने कई बार कोशिश की लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। सवारियां उतरकर चली गईं।

petrol pump distributed water mixed patrol in Lucknow.

मैकेनिक ने फिल्टर चोक होने की जानकारी दी तो नदीम एक बोतल में पानी मिला डीजल लेकर पंप पहुंचे और हंगामा करते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस बीच कई और वाहन चालक भी श्वेतांक पंप पर आ गए और हंगामा करने लगे। पंप के कर्मचारियों ने मालिक डॉ. एससी तिवारी को सूचना दी जिसके बाद वाहन चालकों के रुपये लौटाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
petrol pump distributed water mixed patrol in Lucknow.

कंपनी के तकनीशियनों ने पंप आकर जांच शुरू हुई। यही हालत आलमबाग स्थित भारत पेट्रोलियम के महाना पंप की थी। यहां भी कई ट्रक व कार स्वामियों ने डीजल में पानी मिला होने से वाहन खराब होने की बात कहकर हंगामा किया।

विज्ञापन
petrol pump distributed water mixed patrol in Lucknow.

झटके लेकर बंद हो गई बाइक
गोमतीनगर के विरामखंड स्थित आईओसी के पंप पर शाम छह बजे पानी मिले पेट्रोल की शिकायत लेकर आए वाहन स्वामियों ने हंगामा किया। परिवार के साथ बाइक से आए ताज मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने 200 रुपये का पेट्रोल लिया था। पंप से बमुश्किल आधा किलोमीटर दूर चले कि बाइक झटके लेकर बंद हो गई। कुछ दूर सड़क किनारे बैठे मैकेनिक को बाइक दिखाई तो उसने पेट्रोल में पानी मिला होने के चलते इंजन गड़बड़ाने की जानकारी दी। ताज मोहम्मद ने टंकी से प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल निकलवाया तो उसमें पानी नजर आ रहा था। वह पंप पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनके अलावा कई अन्य लोग भी यही शिकायत लेकर पंप पर हंगामा करने लगे जिसके बाद सबके रुपये लौटाए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed