नए साल के पहले दिन शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के सभी पार्क हाउसफुल थे और सड़कों पर भीषण जाम। हालात यह थे कि सुबह से शाम तक हजरतगंज से लेकर गोमतीनगर तक समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
नरही में चिड़ियाघर और गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्रा पार्क व अंबेडकरपार्क के पास भीड़ जुटने व बेतरतीब वाहन खड़े करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात सामान्य करने में लगे रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
3 of 10
हजरतगंज चौराहे से लेकर पार्क रोड कालिदास चौराहे तक लगा जाम।
- फोटो : amar ujala
साल के पहले दिन लोग परिवार संग घूमने फिरने निकले। सबसे अधिक भीड़ हजरतगंज इलाके में सहारागंज मॉल, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेस्टोरेंट में थीं। इसके अलावा हनुमान सेतु मंदिर, काली मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से श्रद्धालु जुटने लगे थे।
4 of 10
हनुमान सेतु में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
पार्किंग की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को वाहन सड़क पर खड़े करने पड़े। इससे जाम लग गया। वहीं, नरही इलाके में स्थित चिड़ियाघर में वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि पार्किंग को बंद करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने सड़कों के आसपास वाहन खड़े कर दिये। चिड़ियाघर के दोनों गेट की तरफ यही हाल रहा।
एक तरफ सिविल अस्पताल चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। इसके कारण मरीज व तीमारदारों को परेशानी हुई। वहीं, डीजीपी आवास की तरफ वाली गेट पर नए मंत्री आवास, वन विभाग कॉलोनी और वाईएमसीए चौराहे तक वाहनों की कतारें लगी थीं। इसके चलते लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।