{"_id":"5cf6b3afbdec2207266886c2","slug":"people-shopping-overnight-on-the-occasion-of-festival-eid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चांद की रात में खरीददारी से पूरी रात गुलजार रहे बाजार छाई रहीं ईद की खुशियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद की रात में खरीददारी से पूरी रात गुलजार रहे बाजार छाई रहीं ईद की खुशियां, देखें तस्वीरें
Tue, 04 Jun 2019 11:38 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ईद पर बाजार गुलजार
- फोटो : अमर उजला
ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही राजधानी के बाजार मंगलवार को पूरी तरह से गुलजार रहे। अमीनाबाद का गड़बड़झाला हो या नक्खास की चूड़ी वाली गली। खदरा का दीनदयाल नगर का बाजार हो या हजरतगंज का जनपथ शहर के तमाम बाजार में ईद की खरीदारी में रात भर गुलजार रहे। हों भी क्यों न ईद की नमाज जो नए कपड़ों मे अदा करनी है। ईद-उल-फित्र की चांद रात में शहर के मुख्य बाजार अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास, चौक और खदरा सहित सभी बाजारों में ईद की खुमारी में डूबे लोंगों ने रात भर खरीदारी की। दुकानों पर रात में भी ऐसी भीड़ जुटी मानों मेला लगा हो। वहीं घरों में खातून सिवईंयों की मिठास मुंह में घोलने के लिए पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं।
Trending Videos
ईद पर बाजार गुलजार
- फोटो : अमर उजला
रमजान के पूरे माह की इबादत और रोजे के बदले अल्लाह की तरफ से ईद के तौर पर मिले तोहफे की खुशी रोजेदार दूसरों के साथ बांट लेना चाह रहा है। ईद की खुशी से झूमते रोजेदार ईद से पहले ही एक दूसरे को मुबारकबाद देने में जुट गए। हर तरफ ईद की छूटी हुई तैयारियों को रात भर में पूरा करने की होड़ मची है। टेलरों की दुकानों पर भी भीड़ जमा है। कारीगर दिन रात जाग कर ग्राहकों केकपड़े तैयार कर रहे हैं इसके बावजूद कुछ लोगों के कपड़े अभी बाकी रह गए। मास्टर मन्नू लोगों को ईद की नमाज से पहले कपड़े तैयार करने को लेकर मना रहे है ताकि कोई नाराज न हो। हेयर कटिंग की दुकानों का नजारा भी ऐसा है। सभी को बाल कटाने और शेव कराने की जल्दी है। वहीं खदरा में मोहम्मद रिजवान हों या अरबाज जींस शर्ट आदि को लेकर ग्राहकों के मोलभाव से परेशान हैं।
ईद पर बाजार गुलजार
- फोटो : अमर उजला
ईद हो और ख्वातीनों में सबसे अलग दिखने की ख्वाहिश न हो ऐसा कैसे हो सकता है। महिलाओं में सजने संवरने के क्रेज के चलते सुहाग की निशानी के तौर पर पहनी जानी वाली चूड़ियों पर भी फैशन का असर दिखाई दिया। नवाबी दौर की ज्वैलरी की तर्ज पर बाजार में मौजूद जड़ाऊदार चूड़िया और कंगन महिलाओं को लुभा रहीं है। एक ग्राम गोल्ड से प्लेटेड यह ज्वेलरी सेट साउथ इंडियन स्टाइल के गहनों की तरह दिखने में भारी व सोने जैसे लगते है। गोल्ड लुक में दिखने वाले इन ज्वेलरी सेटों की कीमत महज 300 से 2000 रुपयों के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर बाजार गुलजार
- फोटो : अमर उजला
ज्वेलरी दुकानदार मोहम्मद रईस बताते हैं कि इस बार यह ज्वेलरी सेट महिलाएं सबसे ज्यादा खरीद रही हैं। मोतियों से बनी हैदराबादी झुमकी भी ज्वेलरी बाजार की रौनक को बढ़ा रही है। रंग बिरंगे मीना काम से बनी नवरत्न हैदराबादी झुमकी भी खूब सराही जा रही है। जहां मोतियों से बनी झुमकियों की कीमत 200 से 1000 रुपयों के बीच है वहीं नौरत्न हैदराबादी झुमकी की कीमत 250 से 850 रुपयों तक है। तीन से चार इंच लम्बी चेन वाली इयर रिंग्स का भी क्रेज महिलाओं खासकर लड़कियोें में खूब देखने को मिल रहा है। ये 150 से 300 रुपयों के बीच बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
ईद पर बाजार गुलजार
- फोटो : अमर उजला
सोने-चांदी के नोट ईदी को बना रहे खास
ईदी देने के लिए हर बार की तरह इस बार भी सोने-चांदी केनोट की डिमांड बनी हुई है। बाजार में खास तरह के सोने-चांदी के नोट मौजूद है कुरान की आयतों केसाथ हरम शरीफ और मदीना मुनव्वरा की फोटो वाले नोट के साथ ही 2000 रूपये के असली नोट की तरह दिखने वाले नोट भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू हैं, जो 10 हजार रुपए तक है।
ईदी देने के लिए हर बार की तरह इस बार भी सोने-चांदी केनोट की डिमांड बनी हुई है। बाजार में खास तरह के सोने-चांदी के नोट मौजूद है कुरान की आयतों केसाथ हरम शरीफ और मदीना मुनव्वरा की फोटो वाले नोट के साथ ही 2000 रूपये के असली नोट की तरह दिखने वाले नोट भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू हैं, जो 10 हजार रुपए तक है।