कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ छूट मिलने पर सड़कों पर चहल-पहल दिखी। शर्तों के साथ दुकानें व ऑफिस खोलने की भी अनुमति दी गई जिससे साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं।
वहीं, शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने की भी छूट दी गई। इससे सोमवार सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। कई जगहों पर तो लोग दुकानें खुलने से पहले ही लाइन में लग गए थे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का भी पूरा इंतजाम किया गया था। हालांकि, ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर अव्यवस्था दिखी। शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानें खुलीं। कई जगहों पर तो लोग एक साथ कई बोतलें खरीदते दिखे।
कई इलाकों में दुकानें खुलने से पहले ही लंबी लाइनें लग गईं। जिसमें युवा और बुजुर्ग सभी नजर आ रहे थे।
3 of 5
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
दुकानें खोलने के लिए रविवार रात से ही तैयारियां की जा रही थीं। दुकानों के बाहर घेरे बना दिए गए थे जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक ढंग से हो सके।
4 of 5
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
हालांकि, इस दौरान लोगों में कुछ अनिश्चितता भी देखी गई। लोग ज्यादा से ज्यादा बोतलें खरीदते हुए नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि अगर फिर से दुकानें बंद हो गईं तो मुश्किल होगी।
लखनऊ के आशियाना, कृष्णा नगर और आलमबाग इलाकें में शराब की दुकानों के आगे सुबह से ही भीड़ लग गई।