फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने पार्कों में पहुंचे लोग, विज्ञानी बोले- अगले 48 घंटे में आ सकता है मानसून

Mon, 24 Jun 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 24 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
people enjoyed weather in parks and zoo
मौसम का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : amar ujala
एक दिन पहले यूपी में गरज-चमक कर झमाझम बरस चुके मानसून का इंतजार खुशनुमा रविवार को लखनऊवासी करते रहे। सुबह से ही बादलों से ढकें शहर में हवाओं के सुहाने झोकों ने मौसम इतना खुशनुमा बनाया कि छुट्टी के दिन पार्कों में बदले मौसम का लुत्फ लेते लोगों का हुजूम दिखता रहा।
people enjoyed weather in parks and zoo
मौसम का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : amar ujala
मानसूनी बारिश के इंतजार की शुरुआत सुबह लखनऊ में कुछेक स्थानों पर बादलों संग छिटपुट बूंदाबांदी संग हुई। लेकिन मानसूनी रिमझिम का इंतजार रात तक जारी ही रहा। आने वाले दिनों में बादलों के छाये रहने, आवाजाही केदौरान मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों केदौरान लखनऊ में मानसून के आने की बात कही है।
people enjoyed weather in parks and zoo
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : amar ujala

पारा 33 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। ये सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 33.4 डिग्री दर्ज हुआ। पारे की ये गिरावट बीते तीन दिनों में लगभग 5 डिग्री दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात को हवा केझोंको ने उमस दूर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
people enjoyed weather in parks and zoo
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : amar ujala
सुबह से शाम तक बादलों की लुकाछिपी के बीच रहे खुशनुमा मौसम का लुत्फ लेने के लिये लखनऊ जू, रिवर फ्रंट, गोमतीनगर के पार्कों मे खूब रौनक रही। जू में इस कदर लोग उमड़े कि दोनों गेटों के बाहर पार्किंग समस्या से जबरदस्त जाम लगा रहा।
विज्ञापन
people enjoyed weather in parks and zoo
मौसम का लुत्फ उठाती युवती - फोटो : amar ujala

अगले 48 घंटों में कभी भी आ सकता है मानसून
प्रदेश में आने के बाद मानसूनी करंट सुस्त मूवमेंट दिखा रहा है। चूंकि मानसून को अनुकूल परिस्थितियां उस स्तर की नहीं मिल पा रही हैं, इसलिये उसकी सुस्त मूवमेंट दिख रही है। शनिवार को यूपी में आने के बाद गोरखपुर-वाराणसी इलाके में मौजूदगी दर्शाने के बाद इसने रविवार को बहराइच आदि इलाकों को कवर किया। रविवार को मानसूनी सिस्टम की मौजूदा चाल के हिसाब से अगले 48 से 96 घंटों के दौरान ये लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी मानसूनी बारिश में भिगोना शुरू कर सकता है। लखनऊ में छाये बादलों, हवाओं की रफ्तार के हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है, ये सोमवार-मंगलवार को किसी भी समय लखनऊ कवर कर लेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed