फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में अनोखी कतार: कभी टीकाकरण से बचने के लिए नदी में कूद गए थे लोग, अब समझ में आई अहमियत, तस्वीरें

Wed, 11 Aug 2021 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Aug 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
People come for corona vaccination in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

जी हां, ये वही बाराबंकी है जहां कभी टीकाकरण से बचने के लिए एक गांव के लोग नदी में कूद गए थे। आज जब टीके की अहमियत पता लगी तो सीएचसी बनीकोडर में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए बारिश के दौरान लोगों ने कतार में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए जूते-चप्पल रखा और किनारे हट गए।



दरअसल, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज रफ्तार से टीकाकरण किया जा रहा है जिससे कि महामारी की तीसरी लहर से पहले से ही लोगों को सुरक्षित किया जा सके। इसके लिए लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीकाकरण की दोनों डोज लेने के बाद लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की थी।

प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 50 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं, जिसमें चार करोड़ 64 लाख से अधिक लोगों ने पहली डोज ली है। मंगलवार को 514551 लोगों का टीकाकरण किया गया। आगे की स्लाइड में पढ़ें, कैसे टीकाकरण से बचने के लिए नदी में कूद गए थे ग्रामीण

People come for corona vaccination in Barabanki.
- फोटो : amar ujala
सिसौंडा गांव में लोग कूद गए थे नदी में... ये था पूरा वाक्या
बाराबंकी जिले के रामनगर के सिसौंडा गांव में 22 मई को पहुंची कोरोना टीकाकरण की टीम के सामने स्थिति उस वक्त असहज हो गई, जब कुछ लोग इससे बचने के लिए सरयू नदी में कूद गए। यह देखकर टीम के हाथ-पांव फूल गए।

इस पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नदी में कूदे लोगों को बुलाकर समझाया था। इसके बावजूद सिर्फ 14 लोगों ने ही टीका लगवाया था जबकि कुछ लोग इससे बचने के लिए नदी किनारे जाकर बैठ गए थे। इसी बीच निरीक्षण पर निकले एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला सिसौंडा गांव पहुंचे।
People come for corona vaccination in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

लोगों को समझाने के लिए नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नदी किनारे पहुंचे। काफी मान मनौव्वल के बाद लोग नदी से बाहर आए और टीका लगवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
People come for corona vaccination in Barabanki.
टीका लगवाने के लिए लगी कतार। - फोटो : prayagraj

वहीं, प्रदेश सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें सुबह नौ बजे से 11 बजे तक स्लॉट बुक करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद जिन्होंने बुकिंग नहीं की है, उनका भी टीकाकरण किया जाएगा।

प्रदेश में अगस्त माह में दूसरी डोज लेने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में बूथ पर भीड़ नियंत्रण के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। सोमवार से शुक्रवार को पहली डोज के साथ ही दूसरी डोज भी लगाई जाएगी, लेकिन शनिवार को पहली डोज का टीकाकरण नहीं होगा। इस दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों का ही टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
People come for corona vaccination in Barabanki.
- फोटो : अमर उजाला।

महीने भर पहले तय किया गया था कि शनिवार को कोविड टीकाकरण बंद रहेगा। इस दिन सिर्फ महिलाओं और बच्चों को नियमित टीके लगाए जाएंगे, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए शनिवार को दूसरी डोज लगाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह बुधवार और शनिवार को महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण चलता रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed