फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: बिजली कटौती पर आगबबूला हुए लोग, लाठी-डंडे लेकर उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों पर किया हमला, तस्वीरें

Tue, 20 Jun 2023 10:56 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
People angry because of power cut attacked on a unit in Lucknow.
हमले में घायल हुआ उपकेंद्र का ऑपरेटर (दायें)। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के उतरेठिया में बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए लोग रविवार रात लाठी-डंडे लेकर उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। गेट तोड़कर उपकेंद्र पर कब्जा कर लिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने लोगों को उपकेंद्र से खदेड़ा।



जानकारी अनुसार उतरेठिया में 33 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट से करीब 12 हजार घरों की बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद एक-एक फीडर पर बिजली कटौती की जा रही थी। इससे भड़के लोग रविवार रात करीब 8:15 बजे लाठी-डंडे लेकर उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। यह देख कर्मी भाग निकले, हालांकि पकड़ में आ गए ऑपरेटर मुन्ना को लोगों ने जमकर पीटा।

इसके बाद उससे अपने इलाके के फीडर की बिजली चालू करवाते रहे। पिटाई के डर से संविदा कर्मचारी देर रात तक उपकेंद्र नहीं आए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को उपकेंद्र से निकाला। उधर, चार दिनों से बिजली संकट दूर कराते-कराते पस्त हुए जेई सचिन श्रीवास्तव बीमार होकर अवकाश पर चले गए।

People angry because of power cut attacked on a unit in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

उतरेठिया में 15 किमी. से आती है बिजली
उतरेठिया ओल्ड उपकेंद्र से करीब 12 हजार घरों को रोशन किया जाता है। इसके लिए सरोजनीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से उतरेठिया तक 15 किमी. लंबी भूमिगत केबल बिछाई गई है। बिजली का यह सिंगल स्रोत है। इसी में रविवार को फॉल्ट आ गया था, जो काफी देर में खोजा जा सका। उतरेठिया न्यू उपकेंद्र से उतरेठिया ओल्ड उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जा रही थी लेकिन बीच-बीच में कटौती जारी रही।

People angry because of power cut attacked on a unit in Lucknow.
लोड ज्यादा होने से कई जगह शॉर्ट सर्किट हुआ है। - फोटो : amar ujala

कई इलाकों में पूरी रात गायब रही बिजली
पीजीआई इलाके की बिजली की समस्या भी दूर नहीं हो सकी है। तेलीबाग के अंबेडकरपुरम राम टोला, पटेल नगर निलमथा व गांधीनगर में रविवार को पूरी रात बिजली नहीं आई। तेलीबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पतंजलि यादव ने बताया कि रविवार शाम सात बजे इन इलाकों से गायब हुई बिजली सोमवार दोपहर तीन बजे तक नहीं आई। इससे पीने के पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। पटेलनगर निवासी हरि नैथानी ने बताया कि जब वे लोग उतरेठिया उपकेंद्र पर शिकायत करने पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में फुंके 34 ट्रांसफार्मर

People angry because of power cut attacked on a unit in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बेतहाशा गर्मी के बीच बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है। इसके चलते ट्रांसफार्मर दम तोड़ रहे हैं। रविवार को 34 ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर फुंक गए। इनमें 10 ट्रांसफार्मर 400 केवीए और नौ 250 केवीए के थे। बीते दस सालों में एक दिन में इतने ट्रांसफार्मर पहली बार फुंके हैं। सोमवार को भी शाम सात बजे तक दस ट्रांसफार्मर जलने की सूचनाएं उपकेंद्रों पर दर्ज हो चुकी थी।

विज्ञापन
People angry because of power cut attacked on a unit in Lucknow.
कैम्पवेल रोड पर ट्रांसफार्मर के साथ ट्रॉली भी जल गई। - फोटो : amar ujala

उपकेंद्र के कर्मचारियों के मुताबिक रविवार को आशियाना के किला मोहम्मदी, राजाजीपुरम, काकोरी, दुबग्गा, मोहनलालगंज की इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, अमीनाबाद, जीपीआरए, शिवपुरी चिनहट, पुरनिया, इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगंज, गेहरू, मलिहाबाद, एफसीआई, यूनिवर्सिटी, सुभाष पार्क महानगर एवं सेक्टर 14 ओल्ड इंदिरानगर उपखंड इलाकों में ट्रांसफार्मर जले। किसी उपखंड में दो तो किसी में एक ट्रांसफार्मर जला। इसके चलते रविवार सुबह से आधी रात के बाद तक जनता बिजली को तरस गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed