यूपी में डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पतालों में हाहाकार मच गया है। परिजन अपने मरीजों को लेकर इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ लग गई और लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के विरोध की आंच लखनऊ सहित पूरे यूपी में नजर आ रही है। केजीएमयू, एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान और सभी निजी अस्पतालों में आज हड़ताल है जिससे जिलों से आए मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
यूपी में डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, अस्पतालों में लगी भीड़, मरीजों को लेकर भटक रहे परिजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन