{"_id":"5c2730aabdec22569c67bfc2","slug":"passengers-will-get-facilities-like-airport-at-gomti-nagar-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस स्टेशन का करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इस स्टेशन का करोड़ों रुपये से होगा कायाकल्प, मिलेंगी ये सुविधाएं
Sat, 29 Dec 2018 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
गोमती नगर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सबसे पॉश इलाके में मौजूद गोमतीनगर स्टेशन सुविधाओं और भव्यता के मामले में सबसे खास होगा। यहां एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं तो यात्रियों को मिलेंगी ही, बिजली व पानी की बचत कर ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टेशन को ईको फ्रेंडली बनाने का काम हो रहा है। 1,910 करोड़ रुपये की लागत से यह रेलवे स्टेशन अप्रैल 2020 तक नए स्वरूप में बनकर तैयार हो जाएगा।
गोमती नगर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
दरअसल, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना के तहत उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे के गोमतीनगर स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का खाका तैयार किया गया। चारबाग स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में दोनों स्टेशनों के लिए धनराशि की घोषणा की गई। इसमें चारबाग के पुनर्विकास के लिए 18 सौ करोड़ व गोमतीनगर के लिए 1,910 करोड़ रुपये मिला। गोमतीनगर स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
गोतमी नगर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
मसलन, स्टेशन पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए फ्लाईओवर बन रहा है, जो सीधे फर्स्ट फ्लोर पर निकलेगा। वहीं स्टेशन से बाहर निकलने वलों के लिए निकासी द्वारा नीचे होगा, जो सीधे मॉल, वेटिंग लाउंज से जुड़ा होगा। सीपी कुकरेजा एसोसिएट्स के आर्किटेक्ट दिक्षु सी. कुकरेजा ने बताया कि यह अपनी तरह का अलग स्टेशन होगा। यहां एक ओर जहां ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण पर फोकस किया जा रहा है, वहीं यात्रियों की क्षमता के लिहाज से इसे अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नगर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
कुल एक से सवा लाख यात्रियों की क्षमता वाला स्टेशन बन जाएगा। बिजली बचाने के लिए पूरे स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की खपत में 25 प्रतिशत की कटौती होगी। जबकि पानी की बचत के लिए वाटर रिसाइकिलिंग व हार्वेस्टिंग का मुकम्मल इंतजाम होगा। इससे 30 प्रतिशत तक पानी की बचत होगी। इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गोमती नगर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
दिखेगा अवध व मॉडर्न आर्किटेक्चर
दिक्षु ने आगे बताया कि स्टेशन बिल्डिंग के स्वरूप पर खासा मंथन किया गया है। दरअसल, स्टेशन लखनऊ में है, जोकि कला-संस्कृति का गढ़ है। लिहाजा स्टेशन बिल्डिंग में अवधी स्थापत्य कला व मॉडर्न कंटेम्परेरी आर्ट का मिलाजुला स्वरूप नजर आएगा, जो देखने में बेहद खूबसूरत होगा। नक्काशीदार जालियां, मेहराबें नजर आएंगी।
दिक्षु ने आगे बताया कि स्टेशन बिल्डिंग के स्वरूप पर खासा मंथन किया गया है। दरअसल, स्टेशन लखनऊ में है, जोकि कला-संस्कृति का गढ़ है। लिहाजा स्टेशन बिल्डिंग में अवधी स्थापत्य कला व मॉडर्न कंटेम्परेरी आर्ट का मिलाजुला स्वरूप नजर आएगा, जो देखने में बेहद खूबसूरत होगा। नक्काशीदार जालियां, मेहराबें नजर आएंगी।