फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों को इस ट्रेन में मिलेंगी विमान जैसी सुविधाएं, जल्दी बुक कराएं टिकट

Mon, 14 May 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
passengers will get facilities like aeroplane in shatabdi express
- फोटो : demo pic

लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12003) में जल्द ही आप हवाई सफर में मिलने वाली सुविधाओं का मजा ले सकेंगे। इसके लिए इस ट्रेन में 10 जून से एक ‘अनुभूति’ कोच  लगाया जाएगा। पर, इस कोच में अत्याधुनिक सुविधाओं का मजा लेने के लिए हवाई जहाज से ज्यादा किराया चुकाना होगा। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

passengers will get facilities like aeroplane in shatabdi express
money - फोटो : money
लखनऊ से दिल्ली तक इसका किराया 2,275 रुपये है जबकि यहां से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट का किराया 1,752 रुपये है।
दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में फिलहाल एक अनुभूति कोच ही लगाया जा रहा है। इसे एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगी की जगह लगाया जाएगा। 
passengers will get facilities like aeroplane in shatabdi express
- फोटो : डेमो

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शताब्दी एक्सप्रेस में फ्लेक्सी प्राइसिंग लागू है। जो ‘अनुभूति’ कोच में बुकिंग कराने पर भी लगेगी। मसलन, जैसे-जैसे सीटों की बुकिंग होती जाएगी, किराया बढ़ता जाएगा। अनुभूति कोच का किराया एगजीक्यूटिव क्लास बोगी के किराए का 1.2 गुना रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
passengers will get facilities like aeroplane in shatabdi express
- फोटो : डेंमो
गर, 10 जून का टिकट बुक कराया जाता है तो किराया 2,275 रुपये है। इसमें बेस फेयर 1,836 रुपये है। शेष कैटरिंग चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज, जीएसटी व रिजर्वेशन चार्ज है। यह किराया लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमानों से भी अधिक है।
विज्ञापन
passengers will get facilities like aeroplane in shatabdi express
डेमो - फोटो : डेमो
इतना ही नहीं कैटरिंग चार्ज भी 205 रुपये है जो कि चेयरकार से अधिक है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गत 12 जनवरी को दक्षिण रेलवे की चेन्नई से मैसूर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में अनुभूति बोगी लगाई गई थी, जिसका अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी तर्ज पर यह कोच लगाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed