लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, तब बोगियों से उतरते यात्रियों के चेहरों पर ठंड और थकान साफ नजर आ रही थी। घने कोहरे और तेज गलन के बीच ट्रेन पहले ही लेट चल रही थी, ऊपर से बोगियों के भीतर ठंड से राहत न मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।
ठंड से कांपे यात्री: घर से कंबल लेकर कर रहे सफर, रेलवे स्टेशनों के फर्श पर सोने को मजबूर; देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:11 AM IST
सार
घने कोहरे और शीतलहर ने लखनऊ में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। चारबाग स्टेशन पर यात्री ठंड से कांपते नजर आए। एसी व आरक्षित कोच भी सर्दी से राहत नहीं दे सके। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री पहुंच गया, जो सीजन में बेहद कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन